Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

छात्रा से छेड़छाड़ का आरोपी प्रधानाध्यापक गिरफ्तार

Published

on

Loading

अगरतला| त्रिपुरा के एक सरकारी कॉलेज के प्रधानाध्यापक को एक छात्रा के साथ छेड़छेड़ करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारी ने बताया, “पुलिस ने तेलियामुरा गवमेर्ंट डिग्री कॉलेज के प्रधानाध्यापक प्रदीप कुमार डे को उनके किराए के घर में 12वीं कक्षा की छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।”

56 वर्षीय प्रदीप लड़की के घर में किराए पर रहते थे और उन्हें लड़की के पिता की शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधिकारी ने दर्ज शिकायत के आधार पर बताया, “जब लड़की घर पर अकेली थी, कॉलेज प्रधानाध्यापक ने उसे अपने कमरे में बुलाया और अपने लैपटॉप पर कुछ नग्न तस्वीरें दिखाई और उसके साथ छेड़छाड़ किया।”

प्रादेशिक

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को मिली जान से मारने की धमकी, पाकिस्तान से आई कॉल

Published

on

Loading

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के फायरब्रांड नेता गिरिराज सिंह को पाकिस्तान से जान से मारने की धमकी मिली है। गुरुवार सुबह 11:30 बजे, केंद्रीय मंत्री के संसदीय क्षेत्र के प्रतिनिधि अमरेंद्र सिंह को एक पाकिस्तानी नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई, जिसमें उन्हें और भाजपा नेता गिरिराज सिंह को जान से मारने की धमकी दी गई।

अमरेंद्र सिंह धमकी भरा कॉल आने के बाद बेगूसराय के टाउन थाना में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि उन्हें पाकिस्तान के नंबर +923276100973 से एक व्हाट्सएप कॉल आई। कॉल करने वाले शख्स ने न सिर्फ केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया, बल्कि उन्हें भी गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी।

पुलिस का कहना है कि जब तक कॉल करने वाले व्यक्ति और उसकी लोकेशन का पता नहीं चलता, तब तक कुछ ठोस नहीं कहा जा सकता। उन्होंने यह भी कहा कि चूंकि यह मामला एक विदेशी नंबर से जुड़ा है, इसलिए इसमें स्थानीय पुलिस ज्यादा कुछ नहीं कर सकती। इस मामले में इंटरपोल की सहायता ली जा सकती है।

Continue Reading

Trending