Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

दिल्ली : मुख्य सचिव के.के. शर्मा काम पर लौटे

Published

on

नई दिल्ली,मुख्य सचिव के.के. शर्मा,सरकारी अधिकारी,उप-राज्यपाल,मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल

Loading

नई दिल्ली | दिल्ली के मुख्य सचिव के.के. शर्मा 10 दिनों के अवकाश के बाद काम पर लौट आए हैं। उन्होंने सोमवार से पुन: कार्यभार संभाल लिया है। एक सरकारी अधिकारी ने यहां पर यह जानकारी दी। दिल्ली सरकार के अधिकारियों ने कहा, “के.के. शर्मा आज से काम पर लौट आए हैं।”

शर्मा के अवकाश पर जाने के बाद दिल्ली में सचिव और अन्य अधिकारियों की नियुक्ति को लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उप-राज्यपाल के बीच राजनीतिक विवाद शुरू हो गया था। यह विवाद 15 मई को वरिष्ठ नौकरशाह शकुंतला गैमलिन की कार्यवाहक मुख्य सचिव के रूप में तैनाती करने पर शुरू हुआ था। केजरीवाल ने आरोप लगाया था कि गैमलिन बिजली वितरण कंपनियों के लिए लॉबिंग करती थीं। विवाद इतना बढ़ गया कि पिछले सप्ताह प्रमुख सचिव (सेवा) अनिंदो मजूमदार के दिल्ली सचिवालय स्थित दफ्तर पर ताला लगा दिया गया। अनिंदो मजुमदार वही अधिकारी हैं जिन्होंने गैमलिन को कार्यवाहक मुख्य सचिव नियुक्त करने के उप-राज्यपाल के फैसले को लागू किया था। बताया जाता है कि इसीलिए केजरीवाल के कहने पर उनके दफ्तर पर ताला लगा दिया गया था।

नौकरशाहों की नियुक्ति और उनकी तैनाती को लेकर शुरू हुए इस विवाद पर गृह मंत्रालय ने भी एक अधिसूचना जारी की। इस अधिसूचना में केंद्र ने उप-राज्यपाल के अधिकारों का उल्लेख किया था। अधिसूचना में केंद्र ने कहा कि नौकरशाहों की तैनाती और तबादले का अधिकार उप-राज्यपाल के पास है।

नेशनल

जम्मू-कश्मीर: आतंकियों ने सेना के दो जवानों का किया अपहरण, एक भागने में कामयाब, दूसरे का गोलियों से छलनी शव मिला

Published

on

Loading

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग के जंगली इलाके में आतंकियों ने सेना के 2 जवानों का अपहरण कर लिया। हालांकि, एक जवान आतंकियों के चंगुल से छूटकर वापस आने में कामयाब हो गया है, लेकिन दूसरे की बेरहमी से ह्त्या कर दी गई है। उसका गोलियों से छलनी शव बरामद हुआ है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों जवान प्रादेशिक सेना की 161वीं इकाई के हैं। 8 अक्टूबर को शुरू किए गए आतंकवाद विरोधी अभियान के दौरान जंगली इलाके से उन्हें अगवा किया गया। इनमें से एक जवान भागने में सफल रहा। उसे दो गोली लगी है। बुधवार सुबह दूसरे जवान का शव मिला। उसके शरीर पर गोलियों के कई निशान हैं।

घायल जवान को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी स्थिति स्टेबल है। आतंकियों की तलाश के लिए पूरे इलाके की घेराबंदी की गई है। बड़े स्तर पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

बता दें कि यह घटना ऐसे समय पर हुई है जब 8 अक्टूबर को ही जम्मू-कश्मीर में मतगणना संपन्न हुई है और अब यहां नई सरकार बनने जा रही है। नेशनल कांफ्रेंस-कांग्रेस गठबंधन यहां सरकार बनाने जा रही है। अब राज्य सरकार के साथ ही केंद्र सरकार की भी चुनौती बढ़ जाएगी। सफल चुनाव आयोजन से पाकिस्तान और पाक परस्त संगठन खार खाए बैठे हैं। इसके बाद अब यहां आतंकी गतिविधियों में भारी इजाफा होने की आशंका है।

Continue Reading

Trending