नेशनल
दिल्ली में व्यक्ति की हत्या, तीन हिरासत में
नई दिल्ली। दिल्ली में एक 30 वर्षीय व्यक्ति की हत्या कर दी गई है। व्यक्ति का चेहरा पत्थरों से कुचला हुआ था। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया, “पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार का निवासी सुंदर नई दिल्ली नगरपालिका परिषद का कर्मचारी था। वह गुरुवार शाम टहलने निकला था, लेकिन घर वापस नहीं लौटा।” पुलिस अधिकारी ने कहा, “हमें शुक्रवार शाम यमुना नदी से सुंदर का शव मिला। पहचान छिपाने के लिए उसके चेहरे को किसी चट्टान से कुचल दिया गया था।”
परिजनों ने मृतक की पहचान उसके कपड़ों और हाथ पर बने टैटू के निशान से की। पुलिस के अनुसार, एनडीएमसी के चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी सुंदर की हत्या के पीछे निजी दुश्मनी भी हो सकती है। पुलिस ने मयूर विहार से तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है।
नेशनल
एग्जिट पोल पर आया बृजभूषण शरण सिंह का बयान, कहा- जम्मू कश्मीर में बनेगी बीजेपी की सरकार
नई दिल्ली। हरियाणा में विधानसभा चुनाव संपन्न हो चुके हैं। अब आठ चुनावों के नतीजे घोषित किए जाएंगे। लेकिन उससे पहले सभी एग्जिट पोल दावा कर रहे हैं कि हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनेगी। सभी राजनीतिक दलों के नेता इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इसी कड़ी में भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व प्रमुख और बीजेपी नेता बृजभूषण शरण सिंह का भी बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में हम देख सकते हैं कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) सरकार बनाएगी। हरियाणा को लेकर उन्होंने कहा कि हरियाणा पर बोलना मना है।
बृजभूषण शरण सिंह ने कहा विनेश और बजरंग का नाम मिट जाएगा
बीजेपी ने बृजभूषण शरण सिंह को पहलवान विनेश फोगट और बजरंग पुनिया के खिलाफ बयान देने से मना किया हुआ है। बृजभूषण ने दोनों पहलवानों के कांग्रेस में शामिल होने पर निशाना साधा था। बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि विनेश और बजरंग ने कुश्ती में नाम कमाया, उसी से मशहूर हुए, लेकिन अब कांग्रेस में शामिल होने से उनका नाम मिट जाएगा। बृजभूषण ने विनेश पर कुश्ती को बदनाम करने का आरोप लगाया।
-
आध्यात्म2 days ago
नवरात्रि के चौथे दिन होती है मां कुष्मांडा की आराधना, भक्तों के सभी कष्ट हरती हैं मां
-
नेशनल2 days ago
दिल्ली पुलिस ने HIBOX ऐप घोटाले में एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती को जारी किया नोटिस, करीब 30 हजार लोगों के साथ हुई थी ठगी
-
मनोरंजन2 days ago
बिग बॉस 18 की लिस्ट फाइनल, 6 अक्टूबर से शुरू होगा शो
-
अन्तर्राष्ट्रीय1 day ago
अमेरिकी और ब्रिटेन की सेनाओं ने यमन में हूती विद्रोहियों के 15 ठिकानों पर किया हमला
-
उत्तर प्रदेश2 days ago
बदायूं के इस गांव में आजादी के बाद भी नहीं मिली रोड की सुविधा, अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे ग्रामीण
-
खेल-कूद2 days ago
6 अक्टूबर को पहले टी 20 में बांग्लादेश से भिड़ेगी टीम इंडिया, ऐसी है भारतीय टीम
-
खेल-कूद2 days ago
भारत-बांग्लादेश के बीच होने वाले टी 20 मैचों के विरोध में उतरा बजरंग दल, कहा- रद्द हो सीरीज
-
उत्तर प्रदेश1 day ago
बरेली में महिला 16 साल से खा रही थी अपने बाल, मानसिक बीमारी ट्राईकोलोटो मेनिया से ग्रसित