Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

दुष्कर्म के आरोपी टैक्सी चालक पर जालसाजी का मामला दर्ज

Published

on

Loading

नई दिल्ली| गुड़गांव की एक कंपनी में कार्यरत महिला (25) के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी टैक्सी चालक शिव कुमार यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने जालसाजी का एक मामला दर्ज किया है। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि यादव के खिलाफ यह मामला उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी पुलिस थाने में दर्ज किया गया। यादव पर पर्यटक परमिट लेने के लिए बुराड़ी परिवहन प्राधिकरण को जाली दस्तावेज प्रस्तुत करने का आरोप है।

सोमवार को आरोपी के पास से कथित रूप से दिल्ली पुलिस द्वारा जारी जाली चारित्र प्रमाण पत्र बरामद किया गया था।

यादव को सोमवार को उत्तर प्रदेश के मथुरा से गिरफ्तार किया गया था। टैक्सी चालक यादव पर शुक्रवार रात एक महिला को दफ्तर से घर छोड़ने के दौरान उसके साथ उत्तरी दिल्ली में दुष्कर्म करने का आरोप है।

दिल्ली पुलिस ऑनलाइन टैक्सी बुकिंग सर्विस उबेर के खिलाफ भी धोखाधड़ी के आरोप में मामला दर्ज कर सकती है। यादव इसी कंपनी के साथ काम करता था।

कंपनी पर यातायात नियमों के उल्लंघन का आरोप है, साथ ही आरोप है कि कंपनी ने चालक को काम पर लगाने से पहले उसकी जानकारियों को सत्यापित नहीं किया।

नेशनल

दिल्ली पुलिस ने HIBOX ऐप घोटाले में एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती को जारी किया नोटिस, इस ऐप से करीब 30 हजार लोगों के साथ हुई ठगी

Published

on

Loading

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने HIBOX ऐप घोटाले में एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती को नोटिस जारी किया है। रिया ने विज्ञापन के जरिए लोगों को इस ऐप में निवेश करने के लिए मोटिवेट किया। हाइबॉक्स ऐप से जुड़े मामले में 500 करोड़ के घोटले का खुलासा हुआ। दिल्ली पुलिस ने इस फ्रॉड के मास्टरमाइंड सिवाराम को पहले ही गिरफ्तार कर लिया है। जिसने नवंबर 2016 में सवरुल्ला एक्सप्रेस प्राइवेट लिमिटेड नाम की कंपनी शुरू की थी। जिसके बाद फरवरी 2024 में हाइबॉक्स ऐप को लॉन्च किया था। इस ऐप के माध्यम से करीब 30 हजार लोगों के साथ ठगी की गई है। इस घोटले में कई मशहूर सितारे और हाई-प्रोफाइल यूट्यूबर भी शामिल बताए जा रहे हैं।

हाइबॉक्स क्या होता है

हाइबॉक्स ऐप को एक निवेश योजना के तौर पर प्रमोट किया गया है। इस ऐप में साइन अप करके पैसे इन्वेस्ट कराए जाते हैं। इस ऐप के माध्यम से एक से पांच फीसदी तक ब्याज देने का दावा किया जाता है। यह ऐप एक महीने में 30-90 फीसदी तक का रिर्टन देने का भी आश्वासन देता है। इस ऐप ने शुरऊ में रिटर्न दिया। लेकिन बाद में जुलाई 2024 में इस ऐप में टेक्निकल गड़बड़ी और लीगल वैलिडिटी का हवाला देकर पेमेंट रोक दी गई।

Continue Reading

Trending