Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

पान और अरहर पर कहर बन रहा कोहरा

Published

on

Loading

लखनऊ। सर्दी और कोहरे से न केवल इंसानों का जीना दूभर है, बल्कि इसका असर खेती किसानी पर भी पड़ रहा है। कड़ाके की ठंड जहां आलू की खेती को नुकसान पहुंचा रही है, वहीं दलहन और तिलहन पर भी खतरा मंडरा रहा है। किसान ठंड के कारण अरहर ककी फसल में फूलों के झड़ने के खतरे से घबरा रहे हैं। किसान यह सोच कर परेशान हैं कि फूल झड़े तो पूरी फसल बर्बाद हो जाएगी और पैदावार प्रभावित होगी। वहीं यह ठंड पान की खेती के लिए भी काफी नुकसानदायक साबित हो रही है।

देखा गया है कि लगातार कोहरे के चलते अरहर की फसल प्रभावित होती है, उसके फूल झड़ जाते हैं। यही कारण है कि बालियां नहीं लग पाती। वहीं कड़ाके की ठंड के साथ घना कोहरा पान की खेती के लिए भी नुकसानदेह साबित हो रहा है। पान की फसल पर इस मौसम का असर धूप निकलने के बाद दिख सकता है।

कृषि वैज्ञानिक मोहन विश्वकर्मा बताते हैं कि अरहर को कोहरे से बचाने के लिए किसानों को अरहर फसल की हल्की सिंचाई करने के साथ-साथ खेत के आस-पास धुआं करना चाहिए। इससे कोहरे का असर कम हो जाता है। उन्होंने कहा कि किसान फसल पर घुलनशील गंधक (सल्फर) का छिड़काव कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि दो से ढाई ग्राम दवा को एक लीटर पानी में मिलाकर बने घोल का छिड़काव किया जा सकता है।

उन्होंने बताया कि ठंड में पान की फसल में एफिड कीड़े के प्रकोप को देखा जाता है, जिसमें पान की पत्तियां सिकुड़कर खराब हो जाती है। इससे निपटने के लिए किसानों को पान पर निमौली नामक जैविक पदार्थ का छिड़काव करना चाहिए, ताकि फसलों को कीड़े के प्रकोप से बचाया जा सके।

उत्तर प्रदेश

सीएम योगी का स्पष्ट निर्देश- धनाभाव में नहीं रुकेगा किसी का इलाज

Published

on

Loading

लखनऊ| सबका साथ, सबका विकास’ को चरितार्थ करते हुए आचार संहिता हटने के तत्काल बाद से ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनसमस्याओं के समाधान में जुट गए। आचार संहिता हटते ही सीएम योगी आदित्यनाथ ने छह जून को लखनऊ स्थित सरकारी आवास पर ‘जनता दर्शन’ किया। उनकी मंशा के अनुरूप पीड़ितों की समस्याओं का समाधान तत्काल शुरू हुआ। वहीं इलाज के लिए आर्थिक सहायता की गुहार लेकर आए पीड़ितों को भी राहत देते हुए समयसीमा के भीतर अस्पताल के लिए राशि जारी कर दी गई। महज 26 दिन के भीतर 3749 मरीजों को इलाज के लिए 78.31 करोड़ से अधिक की राशि स्वीकृत की गई।

3749 लोगों को 78.31 करोड़ से अधिक की मदद

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ‘जनता दर्शन’ के साथ ही जनप्रतिनिधियों के पत्र पर भी पीड़ित लोगों को रिपोर्ट के आधार पर धनराशि जारी की गई है। छह जून से पहली जुलाई के मध्य 3749 पीड़ितों को 78 करोड़, 31 लाख, 54 हजार 134 रुपये जारी किए गए। महज 26 दिन में यह राशि जारी होने से सभी वर्गों के पीड़ितों को किडनी, कैंसर, ब्रेन हैमरेज, ऑपरेशन समेत कई जटिल बीमारियों के इलाज में मदद मिली।

जून में चार दिन लखनऊ में स्वयं भी ‘जनता दर्शन’ में पहुंचे सीएम योगी

‘जनता दर्शन’ सीएम योगी आदित्यनाथ की प्राथमिकता में है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रतिदिन सुबह 9 से दोपहर दो बजे तक उनके सरकारी आवास पर जनता दर्शन कार्यक्रम चलता है। समय-समय पर सीएम खुद भी लखनऊ और गोरखपुर में ‘जनता दर्शन’ करते हैं। जून माह में सीएम ने अपने लखनऊ स्थित सरकारी आवास पर छह जून, आठ जून, 20 जून और 30 जून को स्वयं आमजन की समस्याओं को सुनकर समयसीमा के भीतर निस्तारण कराने का निर्देश दिया।

Continue Reading

Trending