Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

प्रद्युम्न हत्या मामले में 11वीं कक्षा का छात्र हिरासत में

Published

on

Loading

नई दिल्ली, 8 नवंबर (आईएएनएस)| केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने आठ सितंबर को गुरुग्राम के रयान इंटरनेशनल स्कूल के कक्षा दो के छात्र प्रद्युम्न की हत्या के सिलसिले में इसी स्कूल के 11वीं कक्षा के एक छात्र को हिरासत में ले लिया है। सीबीआई के सूत्रों के मुताबिक हिरासत में लिए गए छात्र को प्रद्युम्न की हत्या वाले दिन स्कूल परिसर में चाकू के साथ देखा गया था।

प्रद्युम्न की स्कूल के शौचालय में गला रेतकर हत्या कर दी गई थी।

हिरासत में लिए गए छात्र पर संदेह है कि उसने घटना की सुबह अश्लील वीडियो क्लिप देखा और स्कूल के बाथरूम में जब प्रद्युम्न ठाकुर को देखा तो उसने प्रद्युम्न के साथ यौन उत्पीड़न करने का प्रयास किया होगा।

छात्र को दोपहर को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया जाएगा, जहां अदालत द्वारा यह निर्णय लिए जाने की संभावना है कि उसे किशोर न्याय (बच्चों की देखभाल और सुरक्षा) अधिनियम, 2015 के अनुसार बालिग माना जाए या नाबालिग।

वहीं, घटना के बाद हरियाणा पुलिस ने दावा किया था कि स्कूल के बस कंडक्टर अशोक कुमार ने यौन उत्पीड़न का विरोध जताने पर शौचालय के अंदर प्रद्युम्न की हत्या कर दी।

अशोक को इस मामले में गिरफ्तार कर लिया गया था। हालांकि प्रद्युम्न के पिता और दो अन्य कर्मचारियों ने दावा किया था कि अशोक को बलि का बकरा बनाया जा रहा है।

Continue Reading

नेशनल

पंजाब में चार कैबिनेट मंत्रियों का इस्तीफा, सोमवार को चार विधायक लेंगे मंत्रिपद की शपथ

Published

on

Loading

चंडीगढ़। पंजाब सरकार के 4 मंत्रियों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। जिसे तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया गया है। इस्तीफा देने वाले नेताओं में के नाम हैं- ब्रह्म शंकर जिम्पा, अनमोल गगन मान, चेतन सिंह और बलकार सिंह। भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा सोमवार को यानी आज राज्य मंत्रिमंडल में फेरबदल किये जाने की संभावना है। ऐसी अटकलें हैं कि चार से पांच विधायक मंत्रिमंडल में शामिल किये जा सकते हैं। हालांकि प्रदेश की आम आदमी पार्टी सरकार में फेरबदल की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

आज ये विधायक बनेंगे मंत्री

1 पंजाब की पूर्व मुख्यमंत्री राजिंदर कौर भट्ठल को हराने वाले लहरागागा से विधायक बरिंदर गोयल

2 साहनेवाल के विधायक हरदीप सिंह मुंडियां

3 खन्ना के विधायक तरनप्रीत सिंह सोद

4 जालंधर पश्चिमी सीट से विधायक बने महिंद्र भगत

Continue Reading

Trending