Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

प्रधानमंत्री की लखनऊ रैली को ऐतिहासिक बनाने में जुटी भाजपा

Published

on

Loading

Modi-rallyलखनऊ | उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आने वाले दिनों में कई सियासी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दो जनवरी को रमाबाई अंबेडकर मैदान में होने वाली रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए भाजपा ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। भाजपा के पदाधिकारियों का दावा है कि इस रैली में 12 लाख कार्यकर्ता शामिल होंगे। रैली के प्रभारी व भाजपा के प्रदेश महामंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने जिलों और क्षेत्रों के पदाधिकारियों को भीड़ जुटाने का लक्ष्य सौंपा है। भाजपा ने तय किया है कि हर बूथ से कम से कम 10 लोग रैली में जरूर आएं। सूबे में करीब एक लाख 40 हजार बूथ हैं। मुस्लिम बहुल बूथों को छोड़ दें तो भी एक लाख से अधिक बूथों पर भाजपा की निगाहें टिकी हैं।

भाजपा के एक पदाधिकारी ने बताया कि कम से कम 12 लाख लोग रैली में शामिल होंगे। भाजपा ने हर सेक्टर में एक बस लगाने के निर्देश दिए हैं। करीब 15 हजार बसों और छोटे वाहनों से लोगों को आना है। भाजपा से टिकट के दावेदारों को भी लक्ष्य सौंपा गया है। सर्वाधिक मेहनत वही कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री मोदी की रैली को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी ओमप्रकाश माथुर गुरुवार को लखनऊ में रहेंगे।

भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी हरिश्चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि शाह 12.30 बजे से साढ़े चार बजे तक भाजपा मुख्यालय में रहेंगे। इस दौरान वह रैली की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। वह शाम पांच बजे गोमतीनगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में दीनदयाल उपाध्याय संपूर्ण वांगमय का लोकार्पण करेंगे। शाम को उनकी वापसी हो जाएगी।

प्रधानमंत्री की दो जनवरी की परिवर्तन महारैली की तैयारी में जुटी भाजपा ने संपर्क साधा और जुलूस निकालकर सफलता का आह्वान किया। जनपथ मार्केट, हजरतगंज, जीपीओ और कैपिटल तिराहा होते हुए भाजपा नेताओं ने जुलूस की शक्ल में आसपास के क्षेत्रों में जाकर लोगों से रैली में आने का अनुरोध किया।

भाजपा के प्रदेश महामंत्री विद्यासागर सोनकर, प्रदेश उपाध्यक्ष शिवप्रताप शुक्ल, भाजपा राष्ट्रीय कार्यपरिषद के सदस्य व पूर्व सांसद बृजेश पाठक ने इसकी अगुवाई की।

इधर, प्रधानमंत्री की रैली के मद्देनजर प्रशासन भी सतर्क हो गया है। सुरक्षा को लेकर पुलिस ने तैयारी शुरू कर दी है। अपर पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) दलजीत सिंह चौधरी ने रैली की तैयारियों को लेकर प्रारंभिक समीक्षा कर ली है।

पुलिस महानिरीक्षक एसटीएफ रामकुमार के मुताबिक, रैली की सफलता के लिए पांच पुलिस अधीक्षक, 10 अपर पुलिस अधीक्षक, 20 पुलिस उपाधीक्षक, 125 उपनिरीक्षक, 60 महिला पुलिस उपनिरीक्षक, 12 यातयात निरीक्षक, 40 उपनिरीक्षक यातायात, 250 आरक्षी यातायात, 20 कंपनी आरएएफ और सीएपीएफ के साथ आठ कंपनी पीएसी आवंटित की गई है।

नेशनल

चेन्नई: इंडियन एयरफोर्स के एयर शो को देखने के लिए पहुंची लाखों की भीड़, गर्मी से पांच की मौत

Published

on

By

Loading

चेन्नई। इंडियन एयरफोर्स की 92वें वर्षगांठ के मौके पर आयोजित एयर शो का में 5 लोगों की मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि दम घुटने से सभी की मौत हुई है. वहीं, 230 अन्य लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. यातायात में अव्यवस्था के कारण शहर के कई जगहों पर इस तरह की घटनाए देखने को मिली. एयर शो देखने के लिए जमा हुए हजारों लोगों को कार्यक्रम के बाद घर लौटने में कई तरह परेशानियों को सामना करना पड़ा.

बताया जा रहा है कि उमस भरी गर्मी के कारण लोगों की हालत खराब हो गई. निकटवर्ती लाइटहाउस मेट्रो स्टेशन और वेलाचेरी में चेन्नई एमआरटीएस रेलवे स्टेशन पर सैकड़ों लोग एकत्र हो गए और कई लोगों को प्लेटफॉर्म पर खड़ा होना भी मुश्किल हो गया था. इसके बावजूद कई लोगों ने खतरा उठाकर यात्रा की और कई लोगों की ट्रेन छूट गई. वहीं, एयर शो स्थल के नजदीक अन्ना स्क्वायर पर बस स्टॉप पर लोगों की भारी भीड़ एकत्र थी.

एआईएडीएमके नेता एडप्पादी के पलानीस्वामी ने ट्वीट किया

“भारतीय वायु सेना के 92वें उद्घाटन दिवस के अवसर पर, जो भारतीय रक्षा विभाग के सबसे महत्वपूर्ण घटकों में से एक है, वायु सेना की ताकत का जश्न मनाने के लिए आज चेन्नई में एक हवाई साहसिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अधिसूचना के अनुसार इसके लिए पहले से ही प्रकाशित किया गया था, यह जानते हुए कि लाखों लोग घूमने आएंगे, तमिलनाडु सरकार ने बताया कि परिवहन और बुनियादी सुविधाओं की व्यवस्था की गई है, हालांकि, आज के कार्यक्रम में प्रशासनिक व्यवस्था और भीड़ और यातायात का प्रबंधन ठीक से नहीं किया गया पुलिस बल भी नियंत्रण के लिए अपर्याप्त है। खबर चौंकाने वाली है कि लोग भारी यातायात में फंसे हुए हैं, पीने का पानी भी उपलब्ध नहीं है, और लू के कारण कई लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और अब तक 5 लोगों की मौत हो चुकी है शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना। मैं कड़ी निंदा करता हूं। इतने महत्वपूर्ण आयोजन में भी ठीक से समन्वय करने में विफल रहने के लिए द्रमुक सरकार। वायु सेना के अंत का जश्न मनाने के लिए भारत के विभिन्न शहरों में अब तक कार्यक्रम अच्छे चल रहे हैं, लेकिन आज तमिलनाडु में हुई घटना में जानमाल की हानि बहुत दुखद है। इस आयोजन के लिए उचित सुरक्षा प्रदान करने में विफल रहने के लिए एम के स्टालिन सरकार की मैं कड़ी निंदा करता हूं।”

Continue Reading

Trending