Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

प्रियंका चोपड़ा ने पहनी ऐसी ड्रेस, कांग्रेस नेता बोले- तुरंत हटाओ इसे

Published

on

Loading

प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर विवादों में घिर गई हैं लेकिन इस बार कंट्रोवर्सी में उनके घिरने की वजह कोई फिल्म नहीं, बल्कि उनकी ड्रेस है। प्रियंका की यह डीप नेक ड्रेस को कल्चर के खिलाफ बताया जा रहा है।

दरअसल, प्रियंका असम टूरिज्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (एटीडीसी) की ब्रांड एम्बेसडर हैं। हाल ही में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए उनकी फोटो के साथ एक कैलेंडर लॉन्च किया गया था। इसी कैलेंडर में इस्तेमाल प्रियंका की फोटो को संस्कृति के खिलाफ बताया जा रहा है।

इस फोटो में प्रियंका ने फ्रॉक पहनी है जिसमें क्लीवेज नजर आ रहा है। इस कैलेंडर पर कांग्रेस ने एतराज जताया। बता दें कि असम में बीजेपी की सरकार है।

कैलेंडर को लेकर असेंबली सेशन के दौरान कांग्रेस पार्टी की मेंबर रूपज्योती, रोजलीन टिर्की और नंदिता दास ने प्रियंका चोपड़ा पर आरोप लगाया कि उनके इस ड्रेस और पहनावे के कारण असम की सभ्यता को गलत तरह से पेश किया गया है इसलिए उन्होंने असम के ब्रांड एम्बेसडर पद से तुरंत हटा देना चाहिए।

उधर असम टूरिज्म कॉर्पोरेशन का कहना है कि कैलेंडर में कुछ भी गलत नहीं है। कॉर्पोरेशन के चेयरपर्सन ने कहा है कि कैलेंडर को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रमोट करने के लिए लॉन्च किया गया है। प्रियंका की अंतरराष्ट्रीय पहचान है और कैलेंडर में उनको लेने से असम की संस्कृति पर किसी भी तरह से बुरा प्रभाव नहीं पड़ा है।

नेशनल

अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा के जगाधरी में किया रोड शो, बोले- हमारे समर्थन के बिना सरकार नहीं बनेगी

Published

on

Loading

हरियाणा /जगाधरी। हरियाणा में विधानसभा चुनाव के तहत 5 अक्टूबर को सभी 90 सीटों पर वोट पड़ेंगे। सभी राजनीतिक पार्टयों ने अपना दमखम दिखाना शुरू कर दिया है। इसी बीच आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा के जगाधरी में एक रोड शो किया। इस रोड शो के दौरान अरविंद ने अपने पार्टी के उम्मीदवार आदर्शपाल गुज्जर के लिए वोट मांगा। इस दौरान अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हमारे समर्थन के बिना हरियाणा में सरकार नहीं बनेगी।

अरविंद केजरीवाल ने रैली में क्या कहा

अरविंद इस रैली के दौरान कहा कि- मैं चाहता तो आराम से मुख्यमंत्री पद पर बैठता। जिस तरह भगवान राम ने 14 साल वनवास काटा उसके बाद जब वापस लौटे थे तब सीता मैया को भी अग्नि परीक्षा देना पड़ा था। उसी तरह अरविंद केजरीवाल भी अग्नि परीक्षा देगा।

केजरीवाल ने कहा, ‘ये लोग मेरे ऊपर आरोप लगाते हैं कि केजरीवाल बेईमान और भ्रष्ट है। मैंने दिल्ली की जनता को कहा कि सीएम पद से इस्तीफा दे रहा हूं। अगर आपको लगता है कि केजरीवाल चोर है, तो मुझे वोट मत देना। लगता है कि केजरीवाल ईमानदार है तभी वोट देना।

Continue Reading

Trending