Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

बाल मजदूरी खत्म करनी होगी : सत्यार्थी

Published

on

Loading

नई दिल्ली| नोबल पुरस्कार विजेता एवं बाल अधिकार कार्यकर्ता कैलाश सत्यार्थी ने शुक्रवार को कहा कि विश्व में बेरोजगारी की बढ़ती दर से निपटने के लिए मजदूरों के रूप में काम कर रहे बच्चों को बचाने और उनके पुनर्वास की जरूरत है। सत्यार्थी ने यहां हिंदुस्तान टाइम्स लीडरशिप सम्मेलन में कहा, “दुनिया भर में 16.8 करोड़ बच्चे नौकरियों में हैं और 20 करोड़ वयस्क बेरोजगार हैं।”child labour in india

उन्होंने कहा कि यह अपने आप नहीं होगा। इसके लिए सरकार और लोगों के निरंतर प्रयास की जरूरत है। उन्होंने कहा, “आपको इन बेजुबान बच्चों के मौन को सुनने की जरूरत है। आपको इनकी मदद के लिए आगे आना होगा।”

नेशनल

महाराष्ट्र सरकार ने गाय को घोषित किया राज्यमाता, जारी किया आदेश

Published

on

Loading

महाराष्ट्र। महाराष्ट्र सरकार ने सोमवार को एक अहम फैसला लिया है। सरकार ने गाय को राज्यमाता घोषित किया है। इस बाबत महाराष्ट्र सरकार ने एक आदेश भी जारी किया है। जारी आदेश में कहा कि शासन ने यह निर्णय लिया है कि गाय का भारतीय संस्कृति में वैदिक काल से महत्व है।

gr-gomata-rajyamata-2.pdf

इसका विशेष महत्व आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति में भी देखा जाता है, जहां गाय के दूध और अन्य उत्पादों का उपयोग स्वास्थ्य लाभ के लिए किया जाता है। इसके अलावा, पंचगव्य उपचार पद्धति में भी गाय के विभिन्न उत्पादों का समावेश होता है, जो अनेक बीमारियों के उपचार में सहायक होते हैं।

क्या है गाय का महत्व?

भारत में गाय को माता का दर्जा दिया जाता है और हिंदू धर्म में उसकी पूजा का विधान है। इसके अलावा उसके दूध, मूत्र और गोबर को पवित्र माना जाता है और इनका बहुतायत में इस्तेमाल भी किया जाता है। गाय का दूध मानव शरीर के लिए काफी लाभकारी है, वहीं गौमूत्र से कई बीमारियों को ठीक करने का दावा किया जाता है।

Continue Reading

Trending