Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

IANS News

बिहार में महिला सहित 2 लोगों की हत्या

Published

on

Loading

समस्तीपुर, 11 अक्टूबर (आईएएनएस)| बिहार के समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र में बुधवार की रात अज्ञात अपराधियों ने एक महिला सहित दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, कल्याणपुरा गांव निवासी सौरभ कुमार राय (28) का अंदौर गांव की रहने वाली 38 वर्षीय महिला के साथ अवैध संबंध का शक था। बुधवार की रात सौरभ अंदौर गांव में महिला के यहां ठहरा हुआ था। इसी बीच रात में इन दोनों की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

मोहिउद्दीननगर के थाना प्रभारी इकबाल अहमद खान ने गुरुवार को बताया कि स्थानीय लोगों का कहना है कि महिला का अन्य लोगों के साथ भी संबंध था। वारदात को इन्हीं संबंधों से जोड़ा जा रहा है।

उन्होंने कहा कि सौरभ पहले से ही विवाहित है। पुलिस यह जानकारी जुटा रही है कि कहीं दोनों ने विवाह तो नहीं कर लिया था।

पुलिस का कहना है कि दोनों का पहले से ही संदिग्ध चरित्र रहा है। कुछ महीने पहले ही दोनों को शराब के अवैध कारोबार में गिरफ्तार किया गया था। पुलिस हर कोण से मामले की जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।

 

Continue Reading

IANS News

टेनिस : दुबई चैम्पियनशिप में सितसिपास ने मोनफिल्स को हराया

Published

on

Loading

 दुबई, 1 मार्च (आईएएनएस)| ग्रीस के युवा टेनिस खिलाड़ी स्टेफानोस सितसिपास ने शुक्रवार को दुबई ड्यूटी फ्री चैम्पियनशिप के पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में फ्रांस के गेल मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में मात देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

  वर्ल्ड नंबर-11 सितसिपास ने वर्ल्ड नंबर-23 मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में 4-6, 7-6 (7-4), 7-6 (7-4) से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया।

यह इन दोनों के बीच दूसरा मुकाबला था। इससे पहले दोनों सोफिया में एक-दूसरे के सामने हुए थे, जहां फ्रांस के खिलाड़ी ने सीधे सेटों में सितसिपास को हराया था। इस बार ग्रीस के खिलाड़ी ने दो घंटे 59 मिनट तक चले मुकाबले को जीत कर मोनफिल्स से हिसाब बराबर कर लिया।

फाइनल में सितसिपास का सामना स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर और क्रोएशिया के बोर्ना कोरिक के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। सितसिपास ने साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन में फेडरर को मात दी थी।

Continue Reading

Trending