Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

भाजपा के एम.जे. अकबर राज्यसभा उपचुनाव जीते

Published

on

m j akbar

Loading

रांची। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता एम.जे. अकबर ने झारखंड से राज्यसभा उपचुनाव जीत लिया है। अकबर ने झारखंड मुक्ति मोर्चा के उम्मीदवार हाजी हसन अंसारी को 19 मतों के अंतर से हराया। धन की हेराफेरी के आरोपी पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की पत्नी गीता कोड़ा ने भी अकबर को समर्थन दिया है।

झारखंड के 81 सदस्यीय विधानसभा में एक सीट रिक्त है, जबकि जेल में बंद दो निर्दलीय उम्मीदवारों को अदालत से मतदान की अनुमति नहीं मिली। इसके साथ ही भाजपा की सहयोगी पार्टी आल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) एवं झारखंड जल संसाधन मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी का मत रद्द कर दिया गया। झारखंड विधानसभा के महासचिव और उपचुनाव के निर्वाचन अधिकारी सुशील कुमार सिंह ने कहा कि अकबर को 48 मत मिले जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी को 29 मत मिले।

अकबर को भाजपा के 43 विधायकों और आजसू के तीन विधायकों का मत मिला। पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की पत्नी गीता कोड़ा, बहुजन समाज पार्टी के एकमात्र विधायक कुशवाहा शिवपूजन मेहता ने भी अकबर के समर्थन में मत दिया। झारखंड मुक्ति मोर्चा के हाजी हसन अंसारी को अपनी पार्टी के 19 मत मिले। इसके साथ ही कांग्रेस के छह और झारखंड विकास मोर्चा (प्रजातांत्रिक) के दो विधायकों का भी समर्थन मिला। अंसारी को मार्क्स वादी समन्वय समिति और सीपीआई मार्क्सकवादी-लेनिनवादी के एक-एक सदस्यों का भी समर्थन मिला।

यह उपचुनाव के.डी. सिंह के इस्तीफे की वजह से करवाया गया। पहले वह झारखंड से राज्यसभा के सदस्य चुने गए थे और बाद में 2014 में पश्चिम बंगाल से तृणमूल कांग्रेस के टिकट पर राज्यसभा सदस्य चुने गए। अकबर का कार्यकाल जुलाई 2016 तक रहेगा।

नेशनल

‘आप’ उम्मीदवार मेहराज मलिक ने जम्मू-कश्मीर के डोडा से दर्ज की जीत, केजरीवाल ने दी बधाई

Published

on

Loading

नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर के डोडा से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार मेहराज मलिक ने बीजेपी को हराकर शानदार जीत हासिल की है। इसके लिए केजरीवाल ने उन्हें ट्वीट कर बधाई दी। साथ ही उन्होंने पार्टी को 5वें राज्य में विधायक मिलने की भी बधाई दी।

अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर दी बधाई

डोडा से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार मेहराज मलिक द्वारा बीजेपी को हराकर शानदार जीत हासिल करने के लिए बहुत बहुत बधाई। आप बहुत अच्छा चुनाव लड़े। पांचवें राज्य में MLA बनने पर पूरी आम आदमी पार्टी को बधाई।

दिल्ली चुनाव को लेकर हुए चिंतित

आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा, “चुनाव नजदीक आ रहे हैं। चुनाव को हल्के में नहीं लेना चाहिए। आज के चुनाव से सबसे बड़ी सीख यही है कि कभी भी अति आत्मविश्वास में नहीं रहना चाहिए। हर चुनाव, हर सीट मुश्किल होती है। हमें कड़ी मेहनत करनी चाहिए। उनका इशारा दिल्ली में आने वाले विधानसभा चुनाव की तरफ है।

Continue Reading

Trending