Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

भारत-वियतनाम संबंधों में प्रगति से मोदी संतुष्ट

Published

on

नई दिल्ली,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,भारत,वियतनाम,राष्ट्रीय रक्षा,मोदी,दक्षिण-पूर्वी एशिया

Loading

नई दिल्ली | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को भारत और वियतनाम के बीच रक्षा सहयोग के क्षेत्र में हुई प्रगति पर संतोष जताया। इस संबंध में जारी एक बयान में कहा गया है कि वियतनाम के राष्ट्रीय रक्षा मामलों के मंत्री फुंग क्वांग थान्ह से मुलाकात के दौरान मोदी ने वियतनाम के प्रधानमंत्री नगुयेन तान दंग के अक्टूबर 2014 के भारत दौरे को याद किया।

बयान के मुताबिक, तान्ह ने प्रधानमंत्री मोदी को भारत-वियतनाम के द्विपक्षीय संबंधों में रक्षा एवं सुरक्षा क्षेत्र में हुई प्रगति से अवगत कराया। मोदी ने इस दिशा में आपसी संबंधों में हुई प्रगति पर संतोष जताया। तान्ह और मोदी ने दक्षिण-पूर्वी एशिया क्षेत्र की घटनाक्रमों पर भी चर्चा की।

नेशनल

जम्मू-कश्मीर: आतंकियों ने सेना के दो जवानों का किया अपहरण, एक भागने में कामयाब, दूसरे का गोलियों से छलनी शव मिला

Published

on

Loading

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग के जंगली इलाके में आतंकियों ने सेना के 2 जवानों का अपहरण कर लिया। हालांकि, एक जवान आतंकियों के चंगुल से छूटकर वापस आने में कामयाब हो गया है, लेकिन दूसरे की बेरहमी से ह्त्या कर दी गई है। उसका गोलियों से छलनी शव बरामद हुआ है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों जवान प्रादेशिक सेना की 161वीं इकाई के हैं। 8 अक्टूबर को शुरू किए गए आतंकवाद विरोधी अभियान के दौरान जंगली इलाके से उन्हें अगवा किया गया। इनमें से एक जवान भागने में सफल रहा। उसे दो गोली लगी है। बुधवार सुबह दूसरे जवान का शव मिला। उसके शरीर पर गोलियों के कई निशान हैं।

घायल जवान को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी स्थिति स्टेबल है। आतंकियों की तलाश के लिए पूरे इलाके की घेराबंदी की गई है। बड़े स्तर पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

बता दें कि यह घटना ऐसे समय पर हुई है जब 8 अक्टूबर को ही जम्मू-कश्मीर में मतगणना संपन्न हुई है और अब यहां नई सरकार बनने जा रही है। नेशनल कांफ्रेंस-कांग्रेस गठबंधन यहां सरकार बनाने जा रही है। अब राज्य सरकार के साथ ही केंद्र सरकार की भी चुनौती बढ़ जाएगी। सफल चुनाव आयोजन से पाकिस्तान और पाक परस्त संगठन खार खाए बैठे हैं। इसके बाद अब यहां आतंकी गतिविधियों में भारी इजाफा होने की आशंका है।

Continue Reading

Trending