Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

IANS News

मप्र के देवी मंदिरों में उमड़ी भीड़, राज्यपाल ने नवरात्रि की बधाई दी

Published

on

Loading

भोपाल, 10 अक्टूबर (आईएएनएस)| मध्य प्रदेश में नवरात्रि के पहले दिन बुधवार को देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी है, पूजा-पाठ का दौर जारी है। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने प्रदेशवासियों को नवरात्रि की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। राज्य के देवी मंदिरों दतिया की पीतांबरा पीठ, मैहर के शारदा मंदिर, उज्जैन के हरसिद्घि मंदिर सहित अन्य स्थानों पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी हुई है। सभी ने देवी की आराधना कर अपनी मनोकामना पूर्ति की कामना की।

एक तरफ जहां मंदिरों में विशेष पूजा-पाठ और अनुष्ठान का दौर जारी है, वहीं दूसरी ओर जगह-जगह चौराहों, मुख्य स्थानों पर देवी प्रतिमाओं की स्थापना की जा रही है। आकर्षक और भव्य पंडाल बनाए गए हैं, पूरे विधि-विधान से प्रतिमाओं की स्थापना का दौर जारी है।

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने नवरात्रि पर्व पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा, “मां दुर्गा आदि शक्ति, प्रधान प्रकृति, गुणवती माया, बुद्धितत्व की जननी तथा विकार को दूर करने वाली हैं। मां दुर्गा अंधकार और अज्ञानता रूपी राक्षसों से रक्षा करने वाली तथा कल्याणकारी हैं।”

राज्यपाल ने प्रदेशवासियों से नवरात्रि का त्योहार शांति, एकता और पारंपरिक सद्भाव से मनाने की अपील की है।

 

Continue Reading

IANS News

टेनिस : दुबई चैम्पियनशिप में सितसिपास ने मोनफिल्स को हराया

Published

on

Loading

 दुबई, 1 मार्च (आईएएनएस)| ग्रीस के युवा टेनिस खिलाड़ी स्टेफानोस सितसिपास ने शुक्रवार को दुबई ड्यूटी फ्री चैम्पियनशिप के पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में फ्रांस के गेल मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में मात देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

  वर्ल्ड नंबर-11 सितसिपास ने वर्ल्ड नंबर-23 मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में 4-6, 7-6 (7-4), 7-6 (7-4) से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया।

यह इन दोनों के बीच दूसरा मुकाबला था। इससे पहले दोनों सोफिया में एक-दूसरे के सामने हुए थे, जहां फ्रांस के खिलाड़ी ने सीधे सेटों में सितसिपास को हराया था। इस बार ग्रीस के खिलाड़ी ने दो घंटे 59 मिनट तक चले मुकाबले को जीत कर मोनफिल्स से हिसाब बराबर कर लिया।

फाइनल में सितसिपास का सामना स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर और क्रोएशिया के बोर्ना कोरिक के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। सितसिपास ने साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन में फेडरर को मात दी थी।

Continue Reading

Trending