Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

मलाला पर बना वृत्तचित्र 171 देशों में 45 भाषाओं में प्रसारित होगा

Published

on

वाशिंगटन,नेशनल जियोग्राफिक चैनल अकादमी पुरस्कार विजेता,डेविस गुगेनहीम,'ही नेम्ड मी मलाला',मलाला यूसुफजई

Loading

वाशिंगटन | नेशनल जियोग्राफिक चैनल अकादमी पुरस्कार विजेता डेविस गुगेनहीम के व़ृत्तचित्र ‘ही नेम्ड मी मलाला’ को प्रसारित करने की योजना बना रहा है। इस वृत्तचित्र को 171 देशों और 45 भाषाओं में प्रसारित किया जाएगा। मलाला यूसुफजई पर बने इस वृत्तचित्र को दुनियाभर के थियेटरों में प्रदर्शित करने के लिए नेशनल जियोग्राफिक चैनल ने फॉक्स सर्चलाइट पिक्चर्स से हाथ मिलाया है।

फॉक्स सर्चलाइट पिक्चर्स ने एक बयान में कहा कि इस साझेदारी के तहत नेशनल जियोग्राफिक चैनल और नेशनल जियोग्राफिक सोसायटी अक्टूबर में इसके थियेटर में प्रदर्शन को सहयोग देने के लिए वैश्विक लांच अभियान से जुड़ेंगे। इसके अलावा, 2016 में यह वृत्तचित्र 171 देशों में 45 भाषाओं में नेशनल जियोग्राफिक चैनल पर प्रसारित होगा। जियोग्राफिक चैनल की सीईओ, कोर्टनी मुनरो ने कहा, “यह एक ऐसी फिल्म है, जो आपको न सिर्फ प्रोत्साहित करेगी, बल्कि इससे समाज में एक बदलाव भी आएगा।”

लड़कियों की शिक्षा की वकालत करने वाली मलाला पर वर्ष 2012 में पाकिस्तान की स्वात घाटी में तालिबान ने स्कूल से लौटते वक्त हमला कर दिया था। हालांकि इस हमले के बाद वह एक अंतर्राष्ट्रीय हस्ती के रूप में उभरीं। मलाला को वर्ष 2014 में नोबेल शांति पुरस्कार से भी नवाजा जा चुका है।

अन्तर्राष्ट्रीय

सिंगापुर पुलिस से बदसलूकी के आरोप में 4 भारतीय गिरफ्तार

Published

on

Loading

सिंगापुर। सिंगापुर के लिटिल प्रीसिंक्ट में भारतीय मूल के चार लोगों पर बुधवार को सार्वजनिक उपद्रव करने और एक पुलिस अधिकारी के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने के आरोप में चार भारतीयों को गिरफ्तार कर लिया गया। चैनल न्यूज एशिया की रिपोर्ट के अनुसार, लिटिल इंडिया में रविवार सुबह एक कथित हत्या की जांच के लिए घेराबंदी किए गए अपराध स्थल पर चारों द्वारा पुलिस अधिकारी के साथ अभद्र व्यवहार करने का लगभग दो मिनट का वीडियो फेसबुक पेज ROADS.sg पर अपलोड किया गया।

क्या है आरोप

44 वर्षीय एमडी डिनो मार्सियानो अब्दुल वहाब, 37 वर्षीय एलेक्स कुमार ज्ञानसेकरन, 32 वर्षीय मोहम्मद यूसोफ मोहम्मद याहिया और 32 वर्षीय मोहनन वी बालकृष्णन द्वारा पुलिस अधिकारियों पर चिल्लाने वाले पोस्ट को तीन दिनों में 423,000 से अधिक बार देखा गया।

इस मामले में भारतीय मूल के 22 वर्षीय मुहम्मद साजिद सलीम को शामिल किया गया था, जिस पर सोमवार को वर्दुन रोड पर 25 वर्षीय व्यक्ति की हत्या का आरोप लगाया गया था। इस घटना के संबंध में अन्य पाँच लोगों पर भी आरोप लगाए गए थे। हालाँकि, बुधवार को आरोपित किए गए चार लोगों का हत्या से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने अदालत को बताया कि वे कानूनी प्रतिनिधित्व की तलाश करना चाहते हैं।

पुलिस अभियोजक ने अदालत को बताया कि जांच जारी है और चारों लोगों पर अतिरिक्त आरोप लग सकते हैं। वे 8 अक्टूबर को फिर से अदालत में पेश होंगे।

Continue Reading

Trending