Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

गृह सचिव राजीव महर्षि श्रीनगर जाएंगे

Published

on

महर्षि

Loading

 महर्षि नई दिल्ली| केंद्रीय गृह सचिव राजीव महर्षि जम्मू एवं कश्मीर में सुरक्षा स्थिति का जायजा लेने के लिए सोमवार को श्रीनगर जाएंगे। आधिकारिक सूत्र ने बताया कि इस दौरान उनके साथ राज्य सरकार के शीर्ष पुलिस अधिकारी भी रहेंगे।

जम्मू एवं कश्मीर के उड़ी में आतंकवादी हमले और गृह मंत्री राजनाथ सिंह के निर्देशों के बाद महर्षि श्रीनगर जाएंगे।

आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादियों द्वारा किए गए इस हमले में सेना के 17 जवान शहीद हो गए जबकि चार आतंकवादियों को मार गिराया गया।

गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने इस हमले के लिए पाकिस्तान को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि पाकिस्तान को अलग-थलग किया जाना चाहिए.

गृह सचिव राज्य की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती और राज्यपाल एन.एन.वोहरा से भी मुलाकात करेंगे।

महर्षि राज्य सरकार के अधिकारियों, सेना, पुलिस और अर्धसैनिक बलों के अधिकारियों के साथ सिलसिलेवार बैठकें करेंगे।

आध्यात्म

नवरात्रि के चौथे दिन होती है मां कुष्मांडा की आराधना, भक्तों के सभी कष्ट हरती हैं मां

Published

on

By

Loading

नवरात्रि का चौथा दिन मां कूष्मांडा को समर्पित है। इस दिन मां कूष्मांडा की उपासना की जाती है।  मां कूष्मांडा यानी कुम्हड़ा। कूष्मांडा एक संस्कृत शब्द है, जिसका अर्थ है कुम्हड़ा, यानी कद्दू, पेठा। धार्मिक मान्यता है कि मां कूष्मांडा को कुम्हड़े की बलि बहुत प्रिय है। इसलिए मां दुर्गा के इस स्वरुप का नाम कूष्मांडा पड़ा।

मां को प्रिय है ये भोग

नवरात्रि के चौथे दिन मां कूष्मांडा को मालपुआ का प्रसाद अर्पित कर भोद लगाएं। ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि आएगी। साथ ही इस दिन कन्याओं को रंग-बिरंगे रिबन या वस्त्र भेट करने से धन में वृद्धि होगी।

यूं करें मां कूष्मांडा की पूजा

मां कूष्मांडा की पूजा सच्चे मन से करें। मन को अनहत चक्र में स्थापित करें और मां का आशीर्वाद लें। कलश में विराजमान देवी-देवता की पूजा करने के बाद मां कूष्मांडा की पूजा करें। इसके बाद हाथों में फूल लें और मां का ध्यान करते हुए इस मंत्र का जाप करें।

सुरासम्पूर्णकलशं रुधिराप्लुतमेव च. दधाना हस्तपद्माभ्यां कूष्माण्डा शुभदास्तु।

माता कूष्मांडा हरेंगी सारी समस्याएं

जीवन में चल रही परेशानियों और समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए मां कूष्मांडा के इस मंत्र का जाप 108 बार अवश्य करें। ऐसा करने से सभी समस्याओं से छुटकारा मिल जाएगा।

दुर्गतिनाशिनी त्वंहि दारिद्रादि विनाशिनीम्।
जयंदा धनदां कूष्माण्डे प्रणमाम्यहम्॥

मां कूष्मांडा की पूजा के बाद इस मंत्र का 21 बार जप करें

सुरासम्पूर्ण कलशं रुधिराप्लुतमेव च।

दधाना हस्त पद्माभ्यां कूष्माण्डा शुभदास्तु मे॥

शास्त्रों में उल्लेख है कि इस मंत्र के जप से सूर्य संबंधी लाभ तो मिलेगा ही,साथ ही, परिवार में खुशहाली आएगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और आय में बढ़ोतरी होगी।

Continue Reading

Trending