Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

मौत की सजा पाए 89 साल के बुजुर्ग ने दम तोड़ा

Published

on

Loading

टोक्यो| जापान में मौत की सजा पाए एक 89 साल के मुजरिम ने अपने मामले में फिर से मुकदमा चलाने की अर्जी दी थी। उसकी अर्जी पर कोई फैसला होता, उससे पहले ही उसकी मौत हो गई। मीडिया रपट में बताया गया है कि मासारू ओकुनिशी नाम के इस मुजरिम ने रविवार को टोक्यो के उपनगर की जेल के अस्पताल में दम तोड़ दिया। उसे निमोनिया हो गया था। सेहत खराब होने की वजह से उसे 2012 में नागोया जेल से यहां लाया गया था।

ओकुनिशी ने 1961 में नाबारी नाम की जगह में पांच महिलाओं को शराब में जहर देकर मार डाला था। उसे मौत की सजा मिली थी।

उसके वकीलों ने इसी साल मई में मामले में फिर से मुकदमा चलाने के लिए अर्जी लगाई थी। फिर से मुकदमे के लिए उसकी तरफ से दी गई यह नौवीं अर्जी थी।

जिला अदालत ने उसे दोषी नहीं माना था लेकिन उच्च न्यायालय ने उसे दोषी करार दिया था। 1972 में सर्वोच्च न्यायालय ने उसकी मौत की सजा को बरकरार रखा।

ओकुनिशी खुद को लगातार बेकसूर बताता रहा और मामले में फिर से मुकदमा चलाने की बार-बार अर्जी लगाता रहा। 2013 में सर्वोच्च न्यायालय ने मामले में फिर से मुकदमा नहीं चलाने का फैसला दिया था।

 

अन्तर्राष्ट्रीय

SCO SUMMIT : विदेश मंत्री एस जयशंकर जाएंगे पकिस्तान, शंघाई सहयोग संगठन की बैठक में होंगे शामिल

Published

on

Loading

नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच काफी लंबे समय से रिश्ते खत्म हैं और तनातनी का सिलसिला जारी है। इस बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। विदेश मंत्री एस जयशंकर पाकिस्तान जाएंगे। यहां वह SCO (शंघाई सहयोग संगठन) की बैठक में शामिल होंगे। 15-16 अक्टूबर को इस्लामाबाद में बैठक होगी। 2014 के बाद यह पहली बार होगा जब कोई भारतीय मंत्री पाकिस्तान जाएगा। भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर 9 साल बाद पाकिस्तान जाएंगे।

SCO के काउंसिल ऑफ हेड्स ऑफ गवर्नमेंट (CHG) की बैठक में जयशंकर हिस्सा लेंगे। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने यह जानकारी दी। पाकिस्तान ने 29 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बैठक का न्योता दिया था। पाकिस्तान के विदेश विभाग की प्रवक्ता मुमताज जहरा बलोच ने कहा था, ‘बैठक में भाग लेने के लिए सभी सदस्य देशों के प्रमुखों को निमंत्रण भेजा गया है।

Continue Reading

Trending