Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

यह मोदी का हिन्दुस्तान है, गांधी का भारत नहीं : राशिद

Published

on

Loading

नई दिल्ली। जम्मू एवं कश्मीर के निर्दलीय विधायक इंजीनियर राशिद ने कहा है कि महात्मा गांधी के भारत में नहीं बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हिन्दुस्तान में असहिष्णुता बढ़ रही है।

गोमांस पार्टी देने की वजह से शेख अब्दुल राशिद उर्फ इंजीनियर राशिद पर इस महीने दो हमले हो चुके हैं। एक हमला विधानसभा में भाजपा के विधायकों ने किया, उन्हें पीटा। दूसरा हमला दिल्ली में स्याही फेंके जाने के रूप में हुआ। राशिद ने खास मुलाकात में कहा, “मुल्क में कुछ भी हो सकता है क्योंकि यह अब मोदी का हिन्दुस्तान है न कि सहिष्णु (महात्मा) गांधी का भारत।” राशिद से पूछा गया कि उन्होंने गोमांस पार्टी देकर धार्मिक भावनाओं को क्यों चोट पहुंचाई? उन्होंने कहा, “मैंने अपने क्षेत्र में कभी मांसाहारी खाना (नान-वेज) नहीं खाया। लेकिन इससे मुझे तकलीफ होती है कि साक्षी महाराज या हरियाणा के मुख्यमंत्री खट्टर मुझे बताएं कि मैं क्या खाऊं और क्या न खाऊं।”

यहां जम्मू एवं कश्मीर भवन में बातचीत के दौरान राशिद ने मुसलमानों के खिलाफ और बीफ के मसले पर विवादित बयान देने के लिए भाजपा नेताओं की आलोचना की। राशिद अन्य धर्मों के लोगों की भावनाओं का सम्मान करने की बात करते हैं लेकिन उनके अपने कुछ सवाल हैं। उन्होंने कहा, “गाय उनकी मां हो सकती है लेकिन भैंस से उनका क्या रिश्ता है?” भैंस का मांस भी बीफ की श्रेणी में आता है। उन्होंने कहा, “मैं मानता हूं कि साक्षी महाराज की गाय उनकी मां हो सकती है। लेकिन, जिस गाय को मैंने अपने घर में पाला है, उससे उनका क्या रिश्ता है। मेरी गाय, मेरी गाय है और मैं फैसला करूंगा कि उसका क्या करना है।”

राशिद ने भारत और पाकिस्तान से नफरत की राजनीति छोड़कर कश्मीर मसला यहां की जनभावना के हिसाब से सुलझाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा, “मैं हमेशा से यह मानता रहा हूं कि भारत और पाकिस्तान को एक ही देश होना चाहिए था। लेकिन, हाल में दक्षिणपंथी कार्यकर्ताओं के हमलों ने मोहम्मद अली जिन्ना के दो राष्ट्र के सिद्धांत को सही साबित कर दिया है।” राशिद ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को बढ़ती असहिष्णुता, गुजरात दंगों, दादरी कांड और ऐसी ही अन्य बातों के लिए माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा, “भाजपा देश को बांट चुकी है। कृपया जम्मू एवं कश्मीर को मत बांटिए।”

उन्होंने मुफ्ती मोहम्मद सईद को कठपुतली मुख्यमंत्री बताया और कहा कि कश्मीर एक कानूनविहीन द्वीप में बदल गया है। राशिद ने कहा, “लोगों ने उन्हें (मुफ्ती को) इसलिए चुना था कि वह भाजपा और आरएसएस को राज्य से बाहर रखेंगे लेकिन उन्होंने इन्हीं के साथ अपवित्र गंठबंधन कर लिया। ऐसा कर उन्होंने आरएसएस और अन्य चरमपंथियों को हमारे राज्य में दखल देने का मंच प्रदान कर दिया।”

Continue Reading

आध्यात्म

नवरात्रि के चौथे दिन होती है मां कुष्मांडा की आराधना, भक्तों के सभी कष्ट हरती हैं मां

Published

on

By

Loading

नवरात्रि का चौथा दिन मां कूष्मांडा को समर्पित है। इस दिन मां कूष्मांडा की उपासना की जाती है।  मां कूष्मांडा यानी कुम्हड़ा। कूष्मांडा एक संस्कृत शब्द है, जिसका अर्थ है कुम्हड़ा, यानी कद्दू, पेठा। धार्मिक मान्यता है कि मां कूष्मांडा को कुम्हड़े की बलि बहुत प्रिय है। इसलिए मां दुर्गा के इस स्वरुप का नाम कूष्मांडा पड़ा।

मां को प्रिय है ये भोग

नवरात्रि के चौथे दिन मां कूष्मांडा को मालपुआ का प्रसाद अर्पित कर भोद लगाएं। ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि आएगी। साथ ही इस दिन कन्याओं को रंग-बिरंगे रिबन या वस्त्र भेट करने से धन में वृद्धि होगी।

यूं करें मां कूष्मांडा की पूजा

मां कूष्मांडा की पूजा सच्चे मन से करें। मन को अनहत चक्र में स्थापित करें और मां का आशीर्वाद लें। कलश में विराजमान देवी-देवता की पूजा करने के बाद मां कूष्मांडा की पूजा करें। इसके बाद हाथों में फूल लें और मां का ध्यान करते हुए इस मंत्र का जाप करें।

सुरासम्पूर्णकलशं रुधिराप्लुतमेव च. दधाना हस्तपद्माभ्यां कूष्माण्डा शुभदास्तु।

माता कूष्मांडा हरेंगी सारी समस्याएं

जीवन में चल रही परेशानियों और समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए मां कूष्मांडा के इस मंत्र का जाप 108 बार अवश्य करें। ऐसा करने से सभी समस्याओं से छुटकारा मिल जाएगा।

दुर्गतिनाशिनी त्वंहि दारिद्रादि विनाशिनीम्।
जयंदा धनदां कूष्माण्डे प्रणमाम्यहम्॥

मां कूष्मांडा की पूजा के बाद इस मंत्र का 21 बार जप करें

सुरासम्पूर्ण कलशं रुधिराप्लुतमेव च।

दधाना हस्त पद्माभ्यां कूष्माण्डा शुभदास्तु मे॥

शास्त्रों में उल्लेख है कि इस मंत्र के जप से सूर्य संबंधी लाभ तो मिलेगा ही,साथ ही, परिवार में खुशहाली आएगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और आय में बढ़ोतरी होगी।

Continue Reading

Trending