Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

IANS News

यूथ ओलम्पिक (भारोत्तोलन) : 15 वर्षीय जेरेमी ने भारत को दिया स्वर्ण

Published

on

Loading

ब्यूनस आयर्स, 9 अक्टूबर (आईएएनएस)| भारत के 15 वर्षीय एथलीट जेरेमी लालरिनुगा ने भारत के लिए यूथ ओलम्पिक खेलों में स्वर्ण पदक जीता। जेरेमी ने पुरुषों की 62 किलोग्राम भारोत्तोलन स्पर्धा का स्वर्ण अपने नाम किया।

इस स्पर्धा में जेरेमी ने कुल 274 किलोग्राम का भार उठाया। उन्होंने स्नैच में 124 किलोग्राम और क्लीन एंड जर्क में 150 किलोग्राम का भार उठाकर पहला स्थान हासिल किया।

इस स्पर्धा का रजत पदक तुर्की के केनेर तोप्तस को हासिल हुआ। उन्होंने कुल 263 किलोग्राम का भार उठाकर दूसरा स्थान हासिल कर रजत पदक जीता।

कोलंबिया के विलार मानजारेस ने कुल 260 किलोग्राम का भार उठाकर तीसरा स्थान हासिल किया और कांस्य पदक पर कब्जा जमाया।

 

Continue Reading

IANS News

टेनिस : दुबई चैम्पियनशिप में सितसिपास ने मोनफिल्स को हराया

Published

on

Loading

 दुबई, 1 मार्च (आईएएनएस)| ग्रीस के युवा टेनिस खिलाड़ी स्टेफानोस सितसिपास ने शुक्रवार को दुबई ड्यूटी फ्री चैम्पियनशिप के पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में फ्रांस के गेल मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में मात देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

  वर्ल्ड नंबर-11 सितसिपास ने वर्ल्ड नंबर-23 मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में 4-6, 7-6 (7-4), 7-6 (7-4) से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया।

यह इन दोनों के बीच दूसरा मुकाबला था। इससे पहले दोनों सोफिया में एक-दूसरे के सामने हुए थे, जहां फ्रांस के खिलाड़ी ने सीधे सेटों में सितसिपास को हराया था। इस बार ग्रीस के खिलाड़ी ने दो घंटे 59 मिनट तक चले मुकाबले को जीत कर मोनफिल्स से हिसाब बराबर कर लिया।

फाइनल में सितसिपास का सामना स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर और क्रोएशिया के बोर्ना कोरिक के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। सितसिपास ने साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन में फेडरर को मात दी थी।

Continue Reading

Trending