Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

IANS News

यूथ ओलम्पिक (हॉकी) : भारतीय महिला टीम ने जीता तीसरा मैच

Published

on

Loading

ब्यूनस आयर्स, 10 अक्टूबर (आईएएनएस)| भारतीय महिला टीम ने यहां जारी यूथ ओलम्पिक खेलों में वानूआतू टीम के खिलाफ 16-0 से शानदार जीत हासिल की। यह भारतीय महिला टीम की इस टूर्नामेंट में लगातार तीसरी जीत है। इस जीत में मुमताज खान की भूमिका अहम है, क्योंकि उन्होंने वानूआतू के खिलाफ अपनी टीम के लिए चार गोल किए।

स्ट्राइकर लालरेमसियामी ने दूसरे ही मिनट में गोल कर भारतीय टीम का खाता खोला। इसके 30 सेकेंड के बाद ही रीत ने भारत के खाते में दूसरा गोल भी डाल दिया।

कप्तान सलीमा टेटे ने चार मिनट के भीतर गोल कर भारत का स्कोर वानूआतू के खिलाफ 3-0 कर दिया। बलजीत कौर ने इसके बाद लगातार दो गोल दागे और भारत का स्कोर 5-0 कर दिया।

इस मैच में भारतीय टीम के लिए चेतना ने भी अहम भूमिका निभाई। उन्होंने इस मैच में कुल तीन गोल किए। चेतना ने अपना पहला गोल छठे मिनट में किया। रीत ने इसी मिनट में अपना दूसरा गोल दागा। इसके बाद मुमताज ने आठवें मिनट में भारत का स्कोर 9-0 कर दिया।

मुमताज ने 11वें और 12वें मिनट में भारतीय टीम के लिए दो और गोल किए। इसके बाद मुमताज ने 15वें मिनट में गोल किया और चेतना ने 14वें तथा 17वें मिनट में गोल किया। इस बीच सलीमा ने भी भारतीय टीम के लिए गोल दागा।

इशिका चौधरी ने भारतीय टीम के लिए गोल दागने के साथ ही उसे वानूआतू के खिलाफ 16-0 से जीत दिलाई। भारतीय टीम का अगला मुकाबला अर्जेटीना से होगा।

 

Continue Reading

IANS News

टेनिस : दुबई चैम्पियनशिप में सितसिपास ने मोनफिल्स को हराया

Published

on

Loading

 दुबई, 1 मार्च (आईएएनएस)| ग्रीस के युवा टेनिस खिलाड़ी स्टेफानोस सितसिपास ने शुक्रवार को दुबई ड्यूटी फ्री चैम्पियनशिप के पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में फ्रांस के गेल मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में मात देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

  वर्ल्ड नंबर-11 सितसिपास ने वर्ल्ड नंबर-23 मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में 4-6, 7-6 (7-4), 7-6 (7-4) से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया।

यह इन दोनों के बीच दूसरा मुकाबला था। इससे पहले दोनों सोफिया में एक-दूसरे के सामने हुए थे, जहां फ्रांस के खिलाड़ी ने सीधे सेटों में सितसिपास को हराया था। इस बार ग्रीस के खिलाड़ी ने दो घंटे 59 मिनट तक चले मुकाबले को जीत कर मोनफिल्स से हिसाब बराबर कर लिया।

फाइनल में सितसिपास का सामना स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर और क्रोएशिया के बोर्ना कोरिक के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। सितसिपास ने साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन में फेडरर को मात दी थी।

Continue Reading

Trending