Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

राहुल गांधी अगले सप्ताह राजस्थान जाएंगे

Published

on

Loading

नई दिल्ली| कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी अगले सप्ताह राजस्थान के दो दिवसीय दौरे पर जाएंगे। उनके कार्यालय ने ट्वीट किया, “राहुल गांधी 16 तथा 17 जुलाई को राजस्थान के दौरे पर रहेंगे।”

राहुल गांधी का राजस्थान दौरा ऐसे समय में हो रहा है, जब पार्टी की राज्य इकाई ने ललित मोदी विवाद में संलिप्तता के लिए प्रदेश की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के खिलाफ अभियान छेड़ रखा है।

अन्तर्राष्ट्रीय

SCO SUMMIT : विदेश मंत्री एस जयशंकर जाएंगे पकिस्तान, शंघाई सहयोग संगठन की बैठक में होंगे शामिल

Published

on

Loading

नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच काफी लंबे समय से रिश्ते खत्म हैं और तनातनी का सिलसिला जारी है। इस बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। विदेश मंत्री एस जयशंकर पाकिस्तान जाएंगे। यहां वह SCO (शंघाई सहयोग संगठन) की बैठक में शामिल होंगे। 15-16 अक्टूबर को इस्लामाबाद में बैठक होगी। 2014 के बाद यह पहली बार होगा जब कोई भारतीय मंत्री पाकिस्तान जाएगा। भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर 9 साल बाद पाकिस्तान जाएंगे।

SCO के काउंसिल ऑफ हेड्स ऑफ गवर्नमेंट (CHG) की बैठक में जयशंकर हिस्सा लेंगे। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने यह जानकारी दी। पाकिस्तान ने 29 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बैठक का न्योता दिया था। पाकिस्तान के विदेश विभाग की प्रवक्ता मुमताज जहरा बलोच ने कहा था, ‘बैठक में भाग लेने के लिए सभी सदस्य देशों के प्रमुखों को निमंत्रण भेजा गया है।

Continue Reading

Trending