Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

वायुसेना के पूर्व प्रमुख त्यागी 14 दिसंबर तक सीबीआई हिरासत में

Published

on

वायुसेना, अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर, सीबीआई, वीवीआईपी, एस.पी.त्यागी

Loading

वायुसेना, अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर, सीबीआई, वीवीआईपी, एस.पी.त्यागी

                                 tyagi

नई दिल्ली  | राष्ट्रीय राजधानी की एक अदालत ने 3,767 करोड़ रुपये के अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर घोटाले में वायु सेना के पूर्व प्रमुख एस.पी.त्यागी तथा अन्य को 14 दिसंबर तक की अवधि के लिए केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की हिरासत में भेज दिया। महानगर दंडाधिकारी सुजीत सौरभ ने सीबीआई को त्यागी, उनके रिश्तेदार संजीव त्यागी उर्फ जूली त्यागी तथा दिल्ली के एक वकील गौतम खेतान से 14 दिसंबर तक पूछताछ की मंजूरी दे दी।

त्यागी की गिरफ्तारी देश में किसी भी सशस्त्र सेना के पहले प्रमुख की गिरफ्तारी है। पूर्व वायुसेना प्रमुख तथा अन्य पर ब्रिटेन के अगस्ता वेस्टलैंड कंपनी से वीवीआईपी हेलीकॉप्टर एडब्ल्यू-101 की खरीद में कथित तौर पर अनियमितता बरतने का आरोप है।

नेशनल

जम्मू-कश्मीर: आतंकियों ने सेना के दो जवानों का किया अपहरण, एक भागने में कामयाब, दूसरे का गोलियों से छलनी शव मिला

Published

on

Loading

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग के जंगली इलाके में आतंकियों ने सेना के 2 जवानों का अपहरण कर लिया। हालांकि, एक जवान आतंकियों के चंगुल से छूटकर वापस आने में कामयाब हो गया है, लेकिन दूसरे की बेरहमी से ह्त्या कर दी गई है। उसका गोलियों से छलनी शव बरामद हुआ है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों जवान प्रादेशिक सेना की 161वीं इकाई के हैं। 8 अक्टूबर को शुरू किए गए आतंकवाद विरोधी अभियान के दौरान जंगली इलाके से उन्हें अगवा किया गया। इनमें से एक जवान भागने में सफल रहा। उसे दो गोली लगी है। बुधवार सुबह दूसरे जवान का शव मिला। उसके शरीर पर गोलियों के कई निशान हैं।

घायल जवान को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी स्थिति स्टेबल है। आतंकियों की तलाश के लिए पूरे इलाके की घेराबंदी की गई है। बड़े स्तर पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

बता दें कि यह घटना ऐसे समय पर हुई है जब 8 अक्टूबर को ही जम्मू-कश्मीर में मतगणना संपन्न हुई है और अब यहां नई सरकार बनने जा रही है। नेशनल कांफ्रेंस-कांग्रेस गठबंधन यहां सरकार बनाने जा रही है। अब राज्य सरकार के साथ ही केंद्र सरकार की भी चुनौती बढ़ जाएगी। सफल चुनाव आयोजन से पाकिस्तान और पाक परस्त संगठन खार खाए बैठे हैं। इसके बाद अब यहां आतंकी गतिविधियों में भारी इजाफा होने की आशंका है।

Continue Reading

Trending