Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

व्यक्तित्व विकास के लिए भाषा महत्वपूर्ण कारक : मोदी

Published

on

Loading

ताशकंद| भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को उज्बेकिस्तान की राजधानी ताशकंद में कहा कि व्यक्तित्व के विकास में भाषा महत्वपूर्ण स्थान रखती है। मोदी यहां भारतीय उपमहाद्वीप के बारे में जानकारी रखने वाले विद्वानों, हिन्दी भाषी छात्रों तथा भारतीय समुदाय के लोगों से मुखातिब थे।

उन्होंने कहा कि विदेश में भाषा अजनबी लोगों के साथ बातचीत करने और जुड़ने में मददगार होती है। वहीं, विदेश में जब किसी को अपनी मातृभाषा में बोलते हुए सुनते हैं तो एक अलग तरह की खुशी मिलती है।

मोदी ने कहा कि उनकी उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति इस्लाम करीमोव और प्रधानमंत्री शवकत मिरोमोनोविच मिरजियोव के साथ विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से बातचीत हुई। उन्होंने कहा, “रात्रिभोज के दौरान भारतीय गाने बज रहे थे।”

मोदी ने इससे पहले एक ट्वीट में लिखा था, “भारतीय फिल्में, भाषा और संगीत उज्बेकिस्तान में काफी लोकप्रिय हैं। उज्बेकिस्तान रेडियो ने 2002 में हिंदी प्रसारण के 50 साल पूरे किए।”

मोदी ने कहा कि भाषा का डीएनए परीक्षण किया जाए तो यह बात सामने आएगी कि इसका दिल बहुत बड़ा है, जो बिना किसी पूर्वाग्रह के सब कुछ अपने में समा लेता है।

मोदी मध्य एशिया के देशों तथा रूस के उफा के आठ दिवसीय दौरे पर हैं। इस क्रम में उज्बेकिस्तान पहला पड़ाव है। वह रूस में ब्रिक्स (ब्राजील, रूस, भारत, चीन, दक्षिण कोरिया) और एससीओ (शंघाई सहयोग संगठन) के शिखर सम्मेलनों में हिस्सा लेंगे।

अन्तर्राष्ट्रीय

SCO SUMMIT : विदेश मंत्री एस जयशंकर जाएंगे पकिस्तान, शंघाई सहयोग संगठन की बैठक में होंगे शामिल

Published

on

Loading

नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच काफी लंबे समय से रिश्ते खत्म हैं और तनातनी का सिलसिला जारी है। इस बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। विदेश मंत्री एस जयशंकर पाकिस्तान जाएंगे। यहां वह SCO (शंघाई सहयोग संगठन) की बैठक में शामिल होंगे। 15-16 अक्टूबर को इस्लामाबाद में बैठक होगी। 2014 के बाद यह पहली बार होगा जब कोई भारतीय मंत्री पाकिस्तान जाएगा। भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर 9 साल बाद पाकिस्तान जाएंगे।

SCO के काउंसिल ऑफ हेड्स ऑफ गवर्नमेंट (CHG) की बैठक में जयशंकर हिस्सा लेंगे। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने यह जानकारी दी। पाकिस्तान ने 29 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बैठक का न्योता दिया था। पाकिस्तान के विदेश विभाग की प्रवक्ता मुमताज जहरा बलोच ने कहा था, ‘बैठक में भाग लेने के लिए सभी सदस्य देशों के प्रमुखों को निमंत्रण भेजा गया है।

Continue Reading

Trending