Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

व्हाइट हाउस में सुरक्षा लांघकर घुसा शख्स गिरफ्तार

Published

on

Loading

वाशिंगटन| अमेरिकी राष्ट्रपति भवन व्हाइट हाउस की सुरक्षा लांघकर एक शख्स के अंदर घुस आने के बाद व्हाइट हाउस की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। समाचार चैनल ‘सीएनएन’ की रिपोर्ट के मुताबिक, व्हाइट हाउस की चारदीवारी फांदने वाले शख्स को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया है।

समाचार पत्र ‘द गार्जियन’ ने अपनी रिपोर्ट में बताया, शख्स की तुरंत गिरफ्तारी के बावजूद व्हाइट हाउस की सुरक्षा बढ़ा दी गई, जिसके बाद खुफिया सेवा विभाग के अधिकारियों ने तत्काल क्षेत्र का सुरक्षा जायजा लिया।

खुफिया सेवा विभाग के अधिकारियों ने इस घटना के बाद किसी भी तरह की टिप्पणी करने से इंकार किया।

इस घटना के दौरान ओबामा का परिवार अंदर मौजूद था।

पिछले सात दिनों में दूसरी बार व्हाइट हाउस की सुरक्षा बढ़ाई गई है।

गौरतलब है कि शनिवार को एक महिला ने खाए हुए सेब का हिस्सा व्हाइट हाउस के अंदर फेंक दिया था, जिसके बाद व्हाइट हाउस की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी।

नेशनल

लद्दाख में टैंक अभ्यास के दौरान अचानक बढ़ा नदी का जलस्तर, जीसीओ समेत पांच जवानों की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। लद्दाख के दौलत बेग ओल्डी इलाके में टैंक से नदी पार करने के दौरान हुए हादसे में सेना के पांच जवानों की मौत हो गई। इनमें एक जेसीओ भी शामिल है। रक्षा अधिकारी के मुताबिक, शुक्रवार को यहां टैंक अभ्यास के दौरान नदी पार करते समय अचानक से नदी का जलस्तर बढ़ गया जिसमें सेना के जवान फंस गए।

देखते ही देखते नदी के बढ़ते जलस्तर ने आसपास की जगह को अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया। टैंक भी तेजी के साथ तेज बहाव की चपेट में आने लगा। सेना के जवानों की कड़ी कोशिश के बाद भी टैंक से नियंत्रण कम होता गया। ऐसे में तेज बहाव का पानी सेना के पांच जवानों और टैंक को बहा कर ले गया। हादसे की जानकारी मिलते ही तुरंत सेना की अन्य टीमें मौके पर पहुंची।

राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। बाढ़ के पानी के बीच बचाव कार्य चलाना चुनौतियों से भरा था। लेकिन फिर भी जवान अपने साथियो को बचाने के लिए प्रयास करते रहे, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। शनिवार दोपहर अधिकारियों ने जानकारी दी कि टैंक में सवार जेसीओ सहित पांच बहादुर जवानों ने इस हादसे में अपनी जान गंवा दी है। सभी शवों को बरामद कर लिया गया है।

Continue Reading

Trending