Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

‘शार्ली हेब्दो’ के दिवंगत संपादक की किताब छपने को तैयार

Published

on

Loading

पेरिस| फ्रांस की व्यंग्यात्मक पत्रिका ‘शार्ली हेब्दो’ के दिवंगत संपादक स्टीफेन चार्बोनर की लिखी किताब प्रकाशित होने के लिए तैयार है। जनवरी में एक आतंकवादी हमले में स्टीफेन की जान चली गई थी। चार्ब के नाम से मशहूर चार्नोबर को सात जनवरी को दो हमलावरों-शेरिफ व सईद काउची ने ‘शार्ली हेब्दो’ के कार्यालय पर हमले के दौरान मार डाला था। इस हमले में 12 लोग मारे गए थे।   ‘बीबीसी’ की रिपोर्ट के अनुसार, प्रकाशकों ने कहा है कि ‘एन ऑपेन लेटर टू द फ्राउडस्टर्स ऑफ इस्लामोफोबिया हू प्ले इन टू रेसिस्ट्स हैंड्स’ नामक किताब का लेखन चार्ब ने अपनी मौत के दो दिन पहले ही समाप्त किया था।  यह किताब ‘शार्ली हेब्दो’ के संपादकीय रुख का बचाव तथा पत्रिका के विरोधियों पर हमला है।  चार्ब ने लिखा, “मेरा सुझाव है कि आप इस्लाम के कुछ पहलुओं को छोड़कर सारी चीजों पर उपहास कर सकते हैं, क्योंकि मुसलमान बाकी आबादी के मुकाबले अधिक घमंडी हैं, यह भेदभाव नहीं, तो और क्या है?”

 

अन्तर्राष्ट्रीय

ब्रिटेन में UP के नवेंदु दूसरी बार बने सांसद

Published

on

Loading

लंदन। ब्रिटेन के आम चुनाव में कानपुर शहर के रहने वाले नवेंदु मिश्रा चुनाव जीत कर दूसरी बार सांसद बन गए हैं। उन्होंने लेबर पार्टी से ब्रिटेन के स्टाकपोर्ट सीट से चुनाव लड़कर जीत हासिल की। नवेंदु मिश्रा का परिवार खुशी से गदगद है। नवेंदु मिश्रा कानपुर के आर्य नगर निवासी हैं। उनका परिवार आर्य नगर में रहता है। लखनऊ में उनके सगे मौसेरे भाई उद्घोगपति नीलेंद्र पांडेय ने बताया कि नवेंदु मिश्रा के चाचा प्रभात रंजन मिश्रा मुंबई में एक प्राइवेट कंपनी में काम करते थे। वहीं से वह 1998-99 में वह परिवार के साथ एक कंपनी में नौकरी करने ब्रिटेन चले गए थे। नवेंदु मिश्रा ने प्रारंभिक शिक्षा कानपुर में की। उन्होंने बताया कि लेबर पार्टी से नवेंदु मिश्रा ने एस्कॉर्ट सीट से जीत हासिल की है। शिक्षा पूरी करने के बाद ही वह लेबर पार्टी से जुड़ गए थे। श्री पांडेय ने बताया नवेंदु मिश्रा ने शुक्रवार सुबह 5:00 बजे फोन कर चुनाव जीतने की सूचना दी और पिताजी से आशीर्वाद भी लिया।

नवेंदु ने इंजीनियरिंग की नौकरी छोड़ राजनीति शुरू की

नवेंदु मिश्रा ने इंजीनियरिंग की नौकरी छोड़कर के राजनीति शुरू की राजनीतिक व्यस्तता की वजह से उन्होंने दो बार अपनी शादी रद्द कर दी। परिवार के लोग बताते हैं कि कोरोना कल के दौरान लखनऊ में रिश्ते का कार्यक्रम तय हुआ था। लड़की देखनी थी, लेकिन उस समय ब्रिटेन में चुनावी सरगर्मीयां शुरू होने के कारण वह कार्यक्रम रद्द कर वापस चले गए थे।

Continue Reading

Trending