Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

स्मार्ट शहर दिशानिर्देश अगले सप्ताह अधिसूचित होगा

Published

on

नई दिल्ली,केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय,केंद्रीय मंत्रिमंडल,मेरिका, विशाखापत्तनम, अजमेर

Loading

नई दिल्ली | केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय अगले सप्ताह देश भर में बनने वाले 100 स्मार्ट शहरों के लिए दिशानिर्देश अधिसूचित कर देगा। यह बात यहां आधिकारिक सूत्रों ने कही। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने गत सप्ताह स्मार्ट शहर मिशन को मंजूरी दे दी। इसके तहत 100 नए स्मार्ट शहरों का निर्माण होगा। ये शहर उपलब्ध संसाधनों के बेहतर उपयोग और शहरी जीवन स्तर को ऊंचा उठाने के लिए स्मार्ट समाधान अपनाने को बढ़ावा देंगे। परियोजना पर 48 हजार करोड़ रुपये खर्च होगा।

एक अधिकारी ने कहा कि इससे संबंधित एक विस्तृत दिशानिर्देश अगले सप्ताह अधिसूचित होगा। प्रत्येक चुने हुए शहर को 100 करोड़ रुपये सालाना पांच साल तक दिए जाएंगे। इन शहरों का चुनाव एक ‘सिटी चैलेंज प्रतियोगिता’ के माध्यम से होगा, जिसमें वित्तीय सहायता को मिशन लक्ष्य पूरा कर पाने में शहर की क्षमता के साथ जोड़ा जाएगा। प्रथम वर्ष में 20 शहरों का चुनाव किया जाएगा। दूसरे और तीसरे साल में 40-40 अतिरिक्त शहरों का चुनाव होगा।

इस मिशन के तहत अमेरिका, विशाखापत्तनम, अजमेर और इलाहाबाद, जापान वाराणासी और सिंगापुर आंध्र प्रदेश की राजधानी को स्मार्ट शहर के रूप में विकिसत करने को तैयार हो गया है। बार्सिलोना दिल्ली विकास प्राधिकरण और शहरी विकास मंत्रालय के साथ मिलकर दिल्ली के निकट एक स्मार्ट शहर विकसित करने के लिए तैयार हो गया है।

नेशनल

जम्मू में गरजे पीएम मोदी- कांग्रेस आज भी सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर पाकिस्तान की भाषा बोलती है

Published

on

Loading

जम्मू। जम्मू में एक जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी कांग्रेस पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि जम्मू के साथ दशकों तक भेदभाव होता रहा। कांग्रेस की गलत नीतियों के चलते यहां भेदभाव होता रहा। कांग्रेस ने तो सर्जिकल स्ट्राइक के भी सबूत मांगे थे। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर के लोग कांग्रेस, NC और PDP के तीन खानदानों से त्रस्त हैं। अब यहां लोग फिर से वही निजाम नहीं चाहते, जिसमें भ्रष्टाचार हो, नौकरियों में भेदभाव हो।

पीएम ने कहा कि पिछले 2 चरणों में हुए भारी मतदान ने जम्मू-कश्मीर की जनता का मूड बता दिया है। दोनों चरणों में भाजपा के पक्ष में जबरदस्त वोटिंग हुई है। अब यहां भाजपा की पूर्ण बहुमत की पहली सरकार बनना तय है। जम्मू क्षेत्र के लोगों के लिए इतिहास में पहले कभी ऐसा मौका नहीं आया है, जो इस चुनाव में आया है। अब पहली बार जम्मू क्षेत्र के लोगों की इच्छा वाली सरकार बनने जा रही है। आपको इस मौके को छोड़ना नहीं है। क्योंकि भाजपा की जो सरकार यहां बनेगी, वो आपकी पीड़ा को दूर करेगी।

ये नया भारत है, घर में घुसकर मारता है: पीएम

पीएम ने कहा कि ये नया भारत है, घर में घुसकर मारता है। आतंकवाद पर कांग्रेस की नीति गलत थी। बीजेपी सरकार ने गोली का जवाब गोले से दिया है। पीएम ने कहा कि याद कीजिए वो वक्त जब उधर से गोलियां चलती थीं और कांग्रेस सफेद झंडे लहराती थी। जब भाजपा सरकार ने गोली का जवाब गोले से दिया तो उस तरफ के लोगों को होश आया। आज 28 सितंबर है। साल 2016 में 28 सितंबर की रात सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम दिया गया था। भारत ने दुनिया को बताया था, ‘ये नया भारत है, ये घर में घुस कर मारता है। आतंक के आकाओं को पता है अगर कुछ भी हिम्मत की तो मोदी पाताल में भी उन्हें खोज निकलेगा।’प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस वो पार्टी है, जो आज भी सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर पाकिस्तान की भाषा बोलती है।

प्रधानमंत्री मोदी ने ये भी कहा कि जम्मू की ये सभा इस विधानसभा चुनाव की मेरी आखिरी सभा है। मुझे बीते हफ्तों में जम्मू-कश्मीर के अलग-अलग हिस्सों में जाने का अवसर मिला है। मैं जहां भी गया, वहां भाजपा को लेकर अभूतपूर्व उत्साह दिख रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले दोनों चरणों में जबरदस्त वोटिंग हुई है। अब यहां पूर्ण बहुमत की पहली सरकार बनना तय है।

Continue Reading

Trending