Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

मक्का दुर्घटना : 14 भारतीय हज यात्रियों की मौत, 13 घायल

Published

on

Loading

नई दिल्ली/रियाद। सऊदी अरब के मक्का शहर में गुरुवार को मीना के पास मची भगदड़ में 700 से अधिक हज यात्रियों की मौत हो गई है, जिसमें 14 भारतीय शामिल हैं। इस दुर्घटना में 13 भारतीय घायल भी हुए हैं। विदेशमंत्री सुषमा स्वराज ने शुक्रवार को ट्वीट किया, “जेद्दा में हमारे महावाणिज्यदूत ने भगदड़ में 14 भारतीयों के मारे जाने और 13 के घायल होने की जानकारी दी है।”
सुषमा ने कहा, “सऊदी प्रशासन की पुष्टि के बाद ही पीड़ितों की सही संख्या के बारे में पता लगा पाएगा।” सुषमा इस समय अमेरिका में हैं। गौरतलब है कि गुरुवार को हुई इस भगदड़ में 717 लोगों के मरने की पुष्टि की गई है। दुनिया में मुसलमानों के सर्वाधिक पवित्र तीर्थस्थल पर पिछले 25 साल में हुई यह सबसे बुरी त्रासदी है।
इससे पहले सुषमा ने ट्वीट में कहा, “भारतीय स्वयंसेवक बड़ी संख्या में मक्का पहुंच गए हैं और स्थानीय प्रशासन की मदद कर रहे हैं।” यह घटना ईद-उल-अजहा (बकरीद) के एक दिन पहले हुई है। सऊदी अरब में अभी लगभग दो सप्ताह पहले ही एक क्रेन दुर्घटना में 100 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी और 200 से अधिक लोग घायल हो गए थे। मृतकों में 11 भारतीय भी थे।

नेशनल

मानहानि केस में सांसद संजय राउत को मुंबई की शिवड़ी कोर्ट ने सुनाई सजा, 15 दिन की जेल और 25 हजार का जुर्माना

Published

on

Loading

मुंबई। मानहानि केस में सांसद संजय राउत को दोषी करार दिया गया है। कोर्ट ने उन्हें 15 दिन की जेल की सजा और 25 हजार का जुर्माना भी लगाया गया है। बीजेपी नेता किरीट सोमैया की पत्नी मेधा किरीट ने राउत के खिलाफ केस दर्ज कराया था। मेधा ने उन पर 100 करोड़ रुपये के मानहानि का मुकदमा दायर किया था। मेधा सोमैया की अर्जी पर मुंबई के शिवड़ी कोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने शिवसेना सांसद को इस मामले में दोषी पाया।

क्या है पूरा मामला

मामला साल 2022 का है। संजय राउत ने मेधा सोमैया पर मुलुंड में शौचालय घोटाले में शामिल होने का आरोप लगाया था। इसके बाद किरीट सोमैया ने संजय राउत को इस आरोप का सबूत देने की चुनौती दी थी। मगर संजय राउत द्वारा कोई सबूत नहीं देने पर मेधा सोमैया ने संजय राउत के खिलाफ 100 करोड़ रुपये का मानहानि का मुकदमा दायर किया था। सोमैया ने आरोप लगाया कि राउत ने अगले दिन 16 अप्रैल को आरोपों को दोहराते हुए इलेक्ट्रॉनिक मीडिया को इंटरव्यू दिया। उन्होंने अपने दावों के समर्थन में अदालत को राउत के इंटरव्यू की वीडियो क्लिप सौंपी। सोमैया ने कहा कि आरोपों को प्रमुख समाचार चैनलों द्वारा व्यापक रूप से प्रसारित किया गया था। हमारी छवि को खराब करने की कोशिश की गई।

Continue Reading

Trending