Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

‘सुल्तान’ में परिणीति नहीं

Published

on

मुंबई, अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा, सलमान खान अभिनीत आगामी फिल्म 'सुल्तान', निर्देशन अली अब्बास जाफरी

Loading

मुंबई| अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने सलमान खान अभिनीत आगामी फिल्म ‘सुल्तान’ में होने की अटकलों को खारिज किया है, जिसका निर्देशन अली अब्बास जाफरी कर रहे हैं। ऐसी अटकलें थीं कि परिणीति फिल्म में सलमान के साथ मुख्य भूमिका के लिए ली गई हैं, लेकिन अभिनेत्री ने रविवार को ट्विटर पर स्पष्ट किया कि वह फिल्म का हिस्सा नहीं हैं। परिणीति ने रविवार को ट्विटर पर लिखा, “मैं ‘सुल्तान’ नहीं कर रही हूं। कृपया सभी अटकलों और अफवाहों को विराम दें। जब सही समय आएगा तो मैं अपनी अगली फिल्म की घोषणा करूंगी।”

परिणीति ने 2011 में फिल्म ‘लेडिस वर्सेस रिकी बहल’ के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। उनकी पिछली रिलीज फिल्म ‘किल दिल’ थी, जो नवंबर 2014 में प्रदर्शित हुई। फिल्म ‘सुल्तान’ के पहले ऑडियो टीजर से खुलासा हुआ है कि सलमान इसमें पहलवान भूमिका में हैं। यह फिल्म अगले साल ईद पर प्रदर्शित होगी। सलमान फिलहाल फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। हालांकि फिल्म की नायिका का चयन होना बाकी है।

मनोरंजन

आखिर लता मंगेशकर ने क्यों नहीं की थी शादी, खुद इंटरव्यू में किया था खुलासा

Published

on

Loading

नई दिल्ली। सुरों की मल्लिका, भारत रत्न से सम्मानित स्वर कोकिला लता मंगेशकर का आज जन्मदिन है। भले ही वो आज हमारे बीच नहीं हैं लेकिन अपने गानों की वजह से अमर हैं। 28 सितंबर, 1929 को इंदौर में एक मध्यमवर्गीय मराठा परिवार में जन्मीं लता मंगेशकर ने जिंदगी अकेले गुजारी। पांच भाई-बहनों में सबसे बड़ी लता ने शादी नहीं की, ऐसा उन्होंने क्यों किया, इसका खुलासा उन्होंने खुद किया था।

लता मंगेशकर ने अपनी मधुर आवाज का जादू दुनियाभर में बिखेरा और भारत की पहचान बढ़ाई। कोमल और दयालु हृदय वालीं लता दी ने लेकिन शादी क्यों नहीं की, ये सवाल लोगों के मन में सालों तक रहा। हालांकि इस सवाल का जवाब उन्होंने खुद दिया। साल 2011 में लता दी ने इस बात का खुलासा अपने जन्मदिन के दिन किया। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि सब कुछ भगवान की इच्छा के अनुसार होता है। जीवन में जो भी होता है, वह अच्छे के लिए होता है और जो नहीं होता, वह भी अच्छे के लिए ही होता है।

इंटरव्यू में जब उनसे सवाल किया गया कि क्या कभी जीवन में अकेलापन महसूस होता है, खालीपन अखरता है… तब लता मंगेशकर कहा था कि मेरे सारे दोस्त चले गए। नरगिस और मीना कुमार मेरी करीबी दोस्त थीं। हम उनके निधन तक रेगुलर तौर पर टच में रहते थे। एक अन्य दोस्त मेरे देव आनंद भी रहे, जिनके संपर्क में लगातार रही। दोस्तों के जाने के बाद जीवन में खालीपन महसूस होता था। लता मंगेशकर ने एक अन्य इंटरव्यू में बताया था कि घर में वह सबसे बड़ी थीं, इसलिए उन पर जिम्मेदारियों भी कई थीं। ऐसे में कई बार शादी का ख्याल आता भी था तो उस पर अमल नहीं कर सकती थी।

 

Continue Reading

Trending