अन्तर्राष्ट्रीय
पाकिस्तान : सिंध प्रांत की कैबिनेट के लिए व्हाट्स एप ग्रुप
कराची| पाकिस्तान के सिंध प्रांत के मुख्यमंत्री मुराद अली शाह ने अपने कैबिनेट के सदस्यों की गतिविधियों से हर वक्त अवगत रहने के लिए त्वरित संदेश सेवा व्हाट्स एप पर एक ग्रुप बनाया है। ‘डॉन’ की ऑनलाइन रिपोर्ट के मुताबिक, शाह ने बेहतर प्रशासन के लिए नवीनतम प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल करते हुए सोमवार को ‘कैबिनेट’ नाम से व्हाट्स एप पर एक ग्रुप बनाया, जिसमें मंत्री, सलाहकार और विशेष सहायकों को शामिल किया गया है।
मुख्यमंत्री इस ग्रुप के एडमिन हैं।
उन्होंने सभी कैबिनेट सदस्यों से ग्रुप में अपनी गतिविधियों और मामलों की सूचना देने को कहा है।
अधिकारिक सूत्रों के अनुसार, कैबिनेट सदस्यों ने अपनी यात्राओं, बैठकों और अन्य गतिविधियों की तस्वीरें डालनी शुरू कर दी है।
अन्तर्राष्ट्रीय
SCO SUMMIT : विदेश मंत्री एस जयशंकर जाएंगे पकिस्तान, शंघाई सहयोग संगठन की बैठक में होंगे शामिल
नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच काफी लंबे समय से रिश्ते खत्म हैं और तनातनी का सिलसिला जारी है। इस बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। विदेश मंत्री एस जयशंकर पाकिस्तान जाएंगे। यहां वह SCO (शंघाई सहयोग संगठन) की बैठक में शामिल होंगे। 15-16 अक्टूबर को इस्लामाबाद में बैठक होगी। 2014 के बाद यह पहली बार होगा जब कोई भारतीय मंत्री पाकिस्तान जाएगा। भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर 9 साल बाद पाकिस्तान जाएंगे।
SCO के काउंसिल ऑफ हेड्स ऑफ गवर्नमेंट (CHG) की बैठक में जयशंकर हिस्सा लेंगे। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने यह जानकारी दी। पाकिस्तान ने 29 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बैठक का न्योता दिया था। पाकिस्तान के विदेश विभाग की प्रवक्ता मुमताज जहरा बलोच ने कहा था, ‘बैठक में भाग लेने के लिए सभी सदस्य देशों के प्रमुखों को निमंत्रण भेजा गया है।
-
आध्यात्म6 hours ago
नवरात्रि के सातवें दिन होती है मां कालरात्रि की पूजा, जानिए मां कैसे होंगी प्रसन्न
-
अन्तर्राष्ट्रीय2 days ago
भारतीय लड़की बनेगी पाकिस्तान क्रिकेटर की दुल्हन, कबूल करेगी इस्लाम
-
नेशनल2 days ago
सपा सांसद इकरा हसन ने यति नरसिंहानंद के खिलाफ की कार्रवाई की मांग, बोलीं- ये नाकाबिले बर्दाश्त
-
नेशनल2 days ago
आम आदमी पार्टी के सांसद संजीव अरोड़ा के घर पर ईडी की छापेमारी, मनीष सिसोदिया भड़के
-
नेशनल1 day ago
हरियाणा ने दिखा दिया, जलेबी फैक्ट्री में नहीं मेहनती हलवाई की दुकान में बनती है : गौरव भाटिया
-
अन्तर्राष्ट्रीय2 days ago
पाकिस्तान के कराची एयरपोर्ट के बाहर ब्लास्ट, तीन चीनी नागरिकों की मौत, 10 घायल
-
नेशनल1 day ago
‘आप’ उम्मीदवार मेहराज मलिक ने जम्मू-कश्मीर के डोडा से दर्ज की जीत, केजरीवाल ने दी बधाई
-
नेशनल1 day ago
कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- रुझानों को जानबूझकर वेबसाइट पर धीरे शेयर किया जा रहा