Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

जयललिता के स्वस्थ होने की कामना कर रहे रजनीकांत, कमल

Published

on

जयललिता

Loading

जयललिताचेन्नई| सुपरस्टार रजनीकांत और दिग्गज अभिनेता-फिल्म निर्माता कमल हासन तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता के जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। अस्पताल के बयान के मुताबिक, “जयललिता को गुरुवार देर रात अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया। वह चिकित्सकों की निगरानी में हैं और नियमित आहार ले रही हैं।”

रजनीकांत ने शनिवार को ट्विटर पर लिखा, “मुख्यमंत्री जी, मैं आपके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहा हूं।”

कमल ने लिखा, “तमिलनाडु की मुख्यमंत्री के जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहा हूं।”

हालांकि, उनकी हालत अब बेहतर बताई जा रही है, पर फिलहाल यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि उन्हें अस्पताल से छुट्टी कब मिलेगी।

नेशनल

मानहानि केस में सांसद संजय राउत को मुंबई की शिवड़ी कोर्ट ने सुनाई सजा, 15 दिन की जेल और 25 हजार का जुर्माना

Published

on

Loading

मुंबई। मानहानि केस में सांसद संजय राउत को दोषी करार दिया गया है। कोर्ट ने उन्हें 15 दिन की जेल की सजा और 25 हजार का जुर्माना भी लगाया गया है। बीजेपी नेता किरीट सोमैया की पत्नी मेधा किरीट ने राउत के खिलाफ केस दर्ज कराया था। मेधा ने उन पर 100 करोड़ रुपये के मानहानि का मुकदमा दायर किया था। मेधा सोमैया की अर्जी पर मुंबई के शिवड़ी कोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने शिवसेना सांसद को इस मामले में दोषी पाया।

क्या है पूरा मामला

मामला साल 2022 का है। संजय राउत ने मेधा सोमैया पर मुलुंड में शौचालय घोटाले में शामिल होने का आरोप लगाया था। इसके बाद किरीट सोमैया ने संजय राउत को इस आरोप का सबूत देने की चुनौती दी थी। मगर संजय राउत द्वारा कोई सबूत नहीं देने पर मेधा सोमैया ने संजय राउत के खिलाफ 100 करोड़ रुपये का मानहानि का मुकदमा दायर किया था। सोमैया ने आरोप लगाया कि राउत ने अगले दिन 16 अप्रैल को आरोपों को दोहराते हुए इलेक्ट्रॉनिक मीडिया को इंटरव्यू दिया। उन्होंने अपने दावों के समर्थन में अदालत को राउत के इंटरव्यू की वीडियो क्लिप सौंपी। सोमैया ने कहा कि आरोपों को प्रमुख समाचार चैनलों द्वारा व्यापक रूप से प्रसारित किया गया था। हमारी छवि को खराब करने की कोशिश की गई।

Continue Reading

Trending