Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

पुसिल कांस्टेबल की गोली मारकर हत्या

Published

on

Loading

 

नई दिल्ली| राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक 30 वर्षीय पुलिस अधिकारी की सोमवार रात अज्ञात हत्यारों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल के पद पर नियुक्त करमवीर सोमवार रात पश्चिमी दिल्ली के अलीपुर स्थित झंगोला गांव में गश्ती पर थे, जब उन्हें सूचना मिली कि इलाके में कुछ लोग शराब की तस्करी की कोशिश कर रहे हैं।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया, “कांस्टेबल (करमवीर) ने कुछ मिनटों बाद ही मोटरसाइकिल पर सवार दो लोगों को शराब की बोतलों भरी कार्टन ले जाते देखा और उनका पीछा किया। मोटरसाइकिल पर पीछे बैठे व्यक्ति ने उन पर गोली चला दी, जो उनके सीने में लगी।”

घायल कांस्टेबल को आनन-फानन में नरेला स्थित अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।

पुलिस हत्यारों की पहचान करने की कोशिश कर रही है।

 

Continue Reading

नेशनल

जम्मू-कश्मीर: आतंकियों ने सेना के दो जवानों का किया अपहरण, एक भागने में कामयाब, दूसरे का गोलियों से छलनी शव मिला

Published

on

Loading

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग के जंगली इलाके में आतंकियों ने सेना के 2 जवानों का अपहरण कर लिया। हालांकि, एक जवान आतंकियों के चंगुल से छूटकर वापस आने में कामयाब हो गया है, लेकिन दूसरे की बेरहमी से ह्त्या कर दी गई है। उसका गोलियों से छलनी शव बरामद हुआ है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों जवान प्रादेशिक सेना की 161वीं इकाई के हैं। 8 अक्टूबर को शुरू किए गए आतंकवाद विरोधी अभियान के दौरान जंगली इलाके से उन्हें अगवा किया गया। इनमें से एक जवान भागने में सफल रहा। उसे दो गोली लगी है। बुधवार सुबह दूसरे जवान का शव मिला। उसके शरीर पर गोलियों के कई निशान हैं।

घायल जवान को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी स्थिति स्टेबल है। आतंकियों की तलाश के लिए पूरे इलाके की घेराबंदी की गई है। बड़े स्तर पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

बता दें कि यह घटना ऐसे समय पर हुई है जब 8 अक्टूबर को ही जम्मू-कश्मीर में मतगणना संपन्न हुई है और अब यहां नई सरकार बनने जा रही है। नेशनल कांफ्रेंस-कांग्रेस गठबंधन यहां सरकार बनाने जा रही है। अब राज्य सरकार के साथ ही केंद्र सरकार की भी चुनौती बढ़ जाएगी। सफल चुनाव आयोजन से पाकिस्तान और पाक परस्त संगठन खार खाए बैठे हैं। इसके बाद अब यहां आतंकी गतिविधियों में भारी इजाफा होने की आशंका है।

Continue Reading

Trending