Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

मप्र में गर्मी व उमस बढ़ी

Published

on

Loading

भोपाल, 26 जून (आईएएनएस)| मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के कई अन्य हिस्सों में सोमवार की सुबह से गर्मी और उमस परेशान कर देने वाली है। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में राज्य के कुछ हिस्सों में हवाओं के बीच बौछारें पड़ने की संभावना जताई है।

राजधानी सहित राज्य के कई हिस्सों में सोमवार की सुबह से आसमान पर बादलों का डेरा है, मगर उमस का असर बना हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक, बीते 24 घंटों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में बारिश हुई है। आगामी 24 घंटों में गरज चमक के साथ बालाघाट, मंडला, सिवनी, छिंदवाड़ा और नरसिंहपुर जिलों में भारी बारिश हो सकती है।

राज्य के मौसम में बदलाव के बावजूद गर्मी व उमस का असर कम नहीं हुआ है। सोमवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री, इंदौर का 24.2 डिग्री, ग्वालियर का 28.5 डिग्री और जबलपुर का 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भोपाल का रविवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री, इंदौर का 34.7 डिग्री, ग्वालियर का 41 डिग्री और जबलपुर का 35.9 डिग्री सेल्सियस रहा।

Continue Reading

नेशनल

दिल्ली पुलिस ने HIBOX ऐप घोटाले में एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती को जारी किया नोटिस, करीब 30 हजार लोगों के साथ हुई थी ठगी

Published

on

Loading

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने HIBOX ऐप घोटाले में एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती को नोटिस जारी किया है। रिया ने विज्ञापन के जरिए लोगों को इस ऐप में निवेश करने के लिए मोटिवेट किया। हाइबॉक्स ऐप से जुड़े मामले में 500 करोड़ के घोटले का खुलासा हुआ। दिल्ली पुलिस ने इस फ्रॉड के मास्टरमाइंड सिवाराम को पहले ही गिरफ्तार कर लिया है। जिसने नवंबर 2016 में सवरुल्ला एक्सप्रेस प्राइवेट लिमिटेड नाम की कंपनी शुरू की थी। जिसके बाद फरवरी 2024 में हाइबॉक्स ऐप को लॉन्च किया था। इस ऐप के माध्यम से करीब 30 हजार लोगों के साथ ठगी की गई है। इस घोटले में कई मशहूर सितारे और हाई-प्रोफाइल यूट्यूबर भी शामिल बताए जा रहे हैं।

हाइबॉक्स क्या होता है

हाइबॉक्स ऐप को एक निवेश योजना के तौर पर प्रमोट किया गया है। इस ऐप में साइन अप करके पैसे इन्वेस्ट कराए जाते हैं। इस ऐप के माध्यम से एक से पांच फीसदी तक ब्याज देने का दावा किया जाता है। यह ऐप एक महीने में 30-90 फीसदी तक का रिर्टन देने का भी आश्वासन देता है। इस ऐप ने शुरऊ में रिटर्न दिया। लेकिन बाद में जुलाई 2024 में इस ऐप में टेक्निकल गड़बड़ी और लीगल वैलिडिटी का हवाला देकर पेमेंट रोक दी गई।

Continue Reading

Trending