Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

दिल्ली में सुबह सुहावना मौसम

Published

on

Loading

नई दिल्ली, 27 मार्च (आईएएनएस)| राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार सुबह मौसम सुहावना रहा। यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 17.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, सुबह की तरह दिनभर आसमान साफ रहेगा।

अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

सुबह 8.30 बजे वायुमंडल में आद्र्रता का स्तर 53 फीसदी दर्ज किया गया।

वहीं, एक दिन पहले सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 33.7 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 19.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

Continue Reading

नेशनल

नायब सिंह सैनी ने दिल्ली में PM मोदी से की मुलाकात, बोले- ये केवल शिष्टाचार भेंट

Published

on

Loading

चंडीगढ़। हरियाणा में चुनाव परिणाम आने के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है। कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सैनी बीजेपी को मिले बहुमत के बाद दिल्ली पहुंचे। वहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है।

नायब सिंह सैनी ने कहा, “मेरी जो ड्यूटी थी वो मैंने पूरी की है। यह (मुख्यमंत्री कौन होगा) हमारा संसदीय बोर्ड तय करेगा। विधायक दल अपना नेता चुनेगा, किसे चुनेगा या किसे नहीं चुनेगा ये उस पर है। हमारे यहां ‘किंतु-परंतु’ नहीं है। संसदीय बोर्ड का जो आदेश होगा वो मान्य होगा। उनका जो भी फैसला होगा वो सर्वमान्य है।”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपनी मुलाकात पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा, “प्रधानमंत्री से शिष्टाचार भेंट हुई है। हरियाणा में हमारी जो प्रचंड जीत हुई है उसके बारे में मैंने प्रधानमंत्री मोदी को बताया है। मैंने प्रधानमंत्री को कहा है कि उन्हें हरियाणा के लोग बहुत प्यार और स्नेह करते हैं जिसका परिणाम है कि तीसरी बार हरियाणा में डबल इंजन की सरकार बन रही है।”

नायब सिंह सैनी ही होंगे सीएम !

बताया जा रहा है सीएम नायब सिंह सैनी 12 अक्तूबर को शपथ ले सकते हैं। सीएम पद के लिए नायब सिंह सैनी के चेहरे को लेकर किसी तरह की कोई शंका व संशय नहीं है। भले ही सीएम पद के लिए केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत व पूर्व गृह मंत्री अनिल विज दावा ठोकते आ रहे हैं।

Continue Reading

Trending