Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

‘शार्ली हेब्दो’ के दिवंगत संपादक की किताब छपने को तैयार

Published

on

Loading

पेरिस| फ्रांस की व्यंग्यात्मक पत्रिका ‘शार्ली हेब्दो’ के दिवंगत संपादक स्टीफेन चार्बोनर की लिखी किताब प्रकाशित होने के लिए तैयार है। जनवरी में एक आतंकवादी हमले में स्टीफेन की जान चली गई थी। चार्ब के नाम से मशहूर चार्नोबर को सात जनवरी को दो हमलावरों-शेरिफ व सईद काउची ने ‘शार्ली हेब्दो’ के कार्यालय पर हमले के दौरान मार डाला था। इस हमले में 12 लोग मारे गए थे।   ‘बीबीसी’ की रिपोर्ट के अनुसार, प्रकाशकों ने कहा है कि ‘एन ऑपेन लेटर टू द फ्राउडस्टर्स ऑफ इस्लामोफोबिया हू प्ले इन टू रेसिस्ट्स हैंड्स’ नामक किताब का लेखन चार्ब ने अपनी मौत के दो दिन पहले ही समाप्त किया था।  यह किताब ‘शार्ली हेब्दो’ के संपादकीय रुख का बचाव तथा पत्रिका के विरोधियों पर हमला है।  चार्ब ने लिखा, “मेरा सुझाव है कि आप इस्लाम के कुछ पहलुओं को छोड़कर सारी चीजों पर उपहास कर सकते हैं, क्योंकि मुसलमान बाकी आबादी के मुकाबले अधिक घमंडी हैं, यह भेदभाव नहीं, तो और क्या है?”

 

अन्तर्राष्ट्रीय

इजरायल सेना की एक और बड़ी सफलता, हमास सरकार के प्रमुख नेता रावी मुश्ताहा और दो वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारियों को मार गिराया

Published

on

Loading

नई दिल्ली। इजरायल की सेना ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। गुरुवार को इजरायली सेना ने घोषणा की कि उसने गाजा में तीन महीने पहले किए गए हवाई हमलों में हमास सरकार के प्रमुख नेता रावी मुश्ताहा और दो वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारियों को मार गिराया। इजरायली सेना के अनुसार, उत्तरी गाजा में एक भूमिगत परिसर को निशाना बनाते हुए इस हमले को अंजाम दिया गया, जिसमें मुश्ताहा के साथ-साथ कमांडर समेह अल-सिराज और समी औदेह भी मारे गए।

इजरायल ने लेबनान पर भी लगातार बमबारी जारी रखी है। ताजा हवाई हमलों में कम से कम छह लोगों की मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल हुए। समाचार एजेंसी के मुताबिक, गुरुवार सुबह बेरूत के बाचौरा इलाके में संसद के पास एक इमारत को निशाना बनाकर हमला किया गया। यह इजरायल का लेबनान की सरकार के मुख्यालय के सबसे करीब किया गया हमला है।

इजरायली सेना ने यह हमला ईरान की तरफ से मिलाइलें दागने के बाद किया था। इजरायली सेना की ओर से किए गए हमलों में कम से कम 51 लोग मारे गए थे। मृतकों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। हमास द्वारा बीते साल सात अक्टूबर को किए गए आतंकी हमले के बाद इजरायल ने गाजा में स्थित आतंकवादी ठिकानों पर हमले जारी रखे हैं।

Continue Reading

Trending