नई दिल्ली। दिल्ली के कालकाजी जी क्षेत्र में ‘जहां झुग्गी वहां मकान’ योजना के तहत पक्के मकान आवंटित किए गए लाभार्थियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर आभार जताया है। दिल्ली के कालकाजी में 3000 से ज्यादा ऐसे फ्लैट बनाए गए हैं। इन पत्रों को पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है।
पीएम मोदी ने ने आज शुक्रवार को ट्वीट कर बताया कि दिल्ली के कालकाजी की उन माताओं और बहनों के पत्रों को पाकर अभिभूत हूं, जिन्हें ‘जहां झुग्गी वहीं मकान’ स्कीम के तहत पक्के घर मिले हैं। विदेश मंत्री जयशंकर प्रसाद जब वहां गए तो महिलाओं ने ये पत्र उन्हें सौंपे, जिनमें उन्होंने अपनी खुशी जाहिर की है।
वे बताती हैं कि कैसे इस स्कीम के जरिए उनका वर्षों पुराना सपना साकार हुआ है और पूरे परिवार का जीवन आसान बना है। पत्रों के लिए आप सभी का बहुत-बहुत आभार। हमारी सरकार गरीबों के कल्याण के लिए यूं ही प्रतिबद्ध होकर काम करती रहेगी।
दिल्ली के कालकाजी की उन माताओं और बहनों के पत्रों को पाकर अभिभूत हूं, जिन्हें ‘जहां झुग्गी वहीं मकान’ स्कीम के तहत पक्के घर मिले हैं। विदेश मंत्री @DrSJaishankar जी जब वहां गए तो महिलाओं ने ये पत्र उन्हें सौंपे, जिनमें उन्होंने अपनी खुशी जाहिर की है। वे बताती हैं कि कैसे इस स्कीम… pic.twitter.com/M1nOtV3Phj
— Narendra Modi (@narendramodi) August 4, 2023
पीएम मोदी ने जो पत्र शेयर किए हैं, उनमें कुसुम लता, चेतना, रेशमा और काकोली मेइत्रा के पत्र शामिल हैं।
कुसुम लता ने लिखा, मुझे और मेरे बच्चों के सिर पर छत देने के लिए आपका तहे दिल से धन्यवाद।
काकोली मेइत्रा ने लिखा, धन्यवाद मोदी जी आपने हमें झुग्गी के बदले में मकान दिया और मुफ्त वैक्सीन दी।
रेशमा ने लिखा, धन्यवाद मोदी जी, आपने हमें झुग्गी के बदले मकान दिया। आपका बहुत बहुत आभार।