Dark Mode Light Mode
🚀 Stay Updated! Watch & Subscribe to our YouTube Now! 🎥

राष्ट्रीय बालिका दिवस-2024: गुजरात विधानसभा में मॉक ‘तेजस्विनी विधानसभा’ आयोजित की गई

अहमदाबाद। राष्ट्रीय बालिका दिवस को गुजरात की बालिकाओं के लिए यादगार बनाने और लोकतांत्रिक मूल्यों के संबंध में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने, जागरूकता लाने और राजनीतिक क्षेत्र में रुचि बढ़ाने के साथ-साथ नेतृत्व कौशल के विकास के उद्देश्य से बुधवार को गुजरात विधानसभा में ‘तेजस्विनी विधानसभा’ का आयोजन किया गया।

गुजरात के विभिन्न विद्यालयों में पढ़ने वाली छात्राओं ने विधानसभा सदन में बैठ कर सदन का कामकाज का संचालन किया। गुजरात देश का पहला राज्य है जहां विधानसभा सदन छात्राओं द्वारा चलाया गया। लोकतंत्र के मूल्यों को मजबूत करने की दिशा में यह गुजरात विधानसभा का अनोखा कदम है।

गुजरात विधानसभा अध्यक्ष श्री शंकरभाई चौधरी :

गुजरात विधानसभा के अध्यक्ष श्री शंकरभाई चौधरी ने सभी को बधाई देते हुए कहा कि आज गुजरात की इन बेटियों ने जिस आत्मविश्वास के साथ विधानसभा सदन का संचालन किया है, उसे देखकर निश्चित रूप से कहा जा सकता है कि गुजरात का भविष्य बहुत उज्ज्वल है। राज्य का दृश्य बदल गया है, अगर गुजरात के हर क्षेत्र का प्रतिनिधित्व ऐसी तेजस्वी बेटियों के हाथ में जाएगा तो गुजरात के विकास को कोई नहीं रोक सकता।

उन्होंने कहा कि छात्राएं विधानसभा सदन में बैठकर और इसका संचालन कर भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्था को प्रत्यक्ष रूप से अनुभव कर सकती हैं और लोकतान्त्रिक प्रणाली जनहितकारी बने इस हेतु यह कार्यक्रम वास्तव में सराहना का पात्र है।

इस तेजस्विनी विधानसभा कार्यक्रम को सिर्फ ये बेटियां ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश की छात्राएं और नागरिक भी देख सकेंगे।मात्र बेटियाँ ही नहीं परंतु समग्र राज्य के विद्यार्थी और नागरिक भी इस इस तेजस्विनी विधानसभा कार्यक्रम को देख सकें, ऐसी सफल योजना मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में बनाई गई है।

विधानसभा के अध्यक्ष ने कहा कि एक समय था जब देश में सती प्रथा जैसी प्रथाएं थीं। जिसके विरुद्ध राजा राममोहन राय ने अभियान चलाया और भारत में महिला सशक्तिकरण की शुरुआत की। पहले गुजरात में भी बेटा-बेटी के जन्मदर में अंतर था। उस समय तत्कालीन मुख्यमंत्री और वर्तमान प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने बेटा-बेटी की जन्मदर को बढ़ाने के लिए जन जागरूकता अभियान शुरू किया और गुजरात को इस स्थिति से बाहर निकालने का काम किया।

“बेटी यानि पराया धन नहीं, बेटी यानि घर आंगन की तुलसी” कहते हुए उन्होंने कहा कि आज राज्य की बेटियों का प्रतिनिधित्व भी हर क्षेत्र में बेटों के समान बढ़ रहा है। वह दिन दूर नहीं जब इनमें से कुछ बेटियां विधानसभा में अपने क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करेंगी।

प्रधानमंत्री ने लोकसभा-विधानसभा में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने का निर्णय लेकर एक नई क्रांति की शुरुआत की है। गुजरात के मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र पटेल भी सशक्त गुजरात के माध्यम से सशक्त भारत के निर्माण के लिए विभिन्न प्रयास कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र पटेल :

इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने महिला शक्ति को नये युग की शक्ति के रूप में स्थापित होने के अनेक अवसर दिये हैं।

इस संदर्भ में उन्होंने कहा कि हाल ही में संसद में नारीशक्ति वंदन अधिनियम पारित कर ऐसी व्यवस्था बनाई गई है कि महिलाओं को विधानसभा और लोकसभा में 33 प्रतिशत आरक्षण मिले। उन्होंने कहा कि उन्होंने देश के राजनीतिक लोकतंत्र से सामाजिक लोकतंत्र तक के मार्ग को चिह्नित किया है।

मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र पटेल ने कहा कि राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर गुजरात ने विधानसभा भवन में ‘तेजस्विनी विधानसभा’ और जिला पंचायत और नगरपालिका स्तर पर ‘तेजस्विनी पंचायत’ कार्यक्रम के माध्यम से राज्यव्यापी उत्सव की एक नई पहल की है। यह ‘तेजस्विनी विधानसभा’ राजनीतिक लोकतंत्र से लेकर सामाजिक लोकतंत्र का संदेश देगी। उन्होंने बालिकाओं से सामाजिक लोकतंत्र के साथ-साथ गुजरात के समग्र विकास की यात्रा को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश और राज्य के विकास में महिलाओं की जनभागीदारी और सहयोग की बहुत महत्वपूर्ण भूमिका है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने नारी शक्ति पर विश्वास किया और लोक प्रतिनिधित्व में महिलाओं के आरक्षण के लिए लोकसभा में विधेयक लाए, जिसकी सफलता का एहसास आज तेजस्विनी विधानसभा में दिखाई दे रहा है। श्री नरेन्द्र मोदी ने नारी शक्ति पर विश्वास करते हुए रक्षा क्षेत्र में भी लड़कियों के लिए भर्ती के द्वार खोलकर महिलाओं की भागीदारी बढ़ाई है। उन्होंने कहा कि आज देश की महिलाशक्ति सेनाओं में शामिल होकर लड़ाकू विमान उड़ा रही हैं।

मुख्यमंत्री ने मॉक विधानसभा ‘तेजस्विनी विधानसभा’ को गुजरात विधानसभा के लिए एक ऐतिहासिक घटना बताते हुए कहा कि आज की तेजस्विनी विधानसभा में बालिकाओं द्वारा सदन के संचालन को देखकर मैं विश्वास के साथ कह सकता हूं कि गुजरात की बेटियाँ न केवल घर संभाल रही हैं बल्कि गांव, शहर, नगर पंचायत या ज़िले के शासन की कमान भी संभाल रही हैं, इस तरह वह भविष्य में भी वे जनता का प्रतिनिधित्व करते हुए राज्य और देश का प्रतिनिधित्व करेंगी।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने अपने मुख्यमंत्री कार्यकाल के दौरान महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए ज़िला पंचायत, तालुका पंचायत, ग्राम पंचायत या स्थानीय स्व-सरकारी संस्थानों में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण दिया है। मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि भविष्य में नारीशक्ति को भेंट दिए गए कानूनों से सभी बालिकाओं को लाभ मिलेगा।

महिला एवं बाल कल्याण मंत्री श्रीमती भानुबेन बाबरिया :

महिला एवं बाल कल्याण मंत्री श्रीमती भानुबेन बाबरिया ने कहा कि गुजरात के मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र पटेल ने राज्य की बेटियों के लिए एक यादगार और विशेष कार्यक्रम आयोजित करने का सुझाव दिया। जिसके परिणामस्वरूप बुधवार को समग्र राज्य की बेटियों के लिए “तेजस्विनी विधानसभा” का सफल आयोजन किया गया।

उन्होंने कहा कि गुजरात विधानसभा अध्यक्ष और मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में महिला एवं बाल कल्याण विभाग ने 13 बालिका पंचायतों, अहमदाबाद समरस छात्रावास सहित विभिन्न ज़िलों से बेटियों का चयन किया था। आज गुजरात की इन बेटियों ने महिला सशक्तिकरण का श्रेष्ठ उदाहरण पेश किया है।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भी महिलाओं, युवाओं, गरीबों और किसानों को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने का संकल्प लिया है। आज गुजरात महिला सशक्तिकरण की दिशा में आगे बढ़ रहा है। तेजस्विनी विधानसभा जैसे कार्यक्रमों से राज्य की बेटियों में नेतृत्व के गुण विकसित होंगे और वे आत्मनिर्भर बनेंगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भविष्य में विधानसभा, ज़िला पंचायत, महानगरपालिका, तालुका पंचायत और ग्राम पंचायत में महिलाओं का नेतृत्व बढ़ेगा।

तेजस्विनी विधानसभा में प्रश्नोत्तरी काल के दौरान बालिकाओं से संबंधित विभिन्न मुद्दों जैसे शिशु जन्म, शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण और सुरक्षा, सुरक्षा और नेतृत्व विकास पर चर्चा की गई। इसके अलावा जन प्रतिनिधित्व के लिए महिला आरक्षण संबंधी विधेयक भी प्रस्तुत किया गया और तेजस्विनी द्वारा इस विधेयक पर चर्चा की गई।

उल्लेखनीय है कि समग्र देश में हर वर्ष दिनांक 24 जनवरी को राष्ट्रीय बालिका दिवस के रूप में मनाया जाता है। बालिकाओं के लिए इस दिन को और खास बनाने के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग तथा गणेश वासुदेव मावलंकर संसदीय अध्ययन एवं प्रशिक्षण ब्यूरो व गुजरात विधानसभा के संयुक्त उपक्रम से ‘राष्ट्रीय बालिका दिवस’ के अवसर पर विधानसभा में इस ‘तेजस्विनी विधानसभा’ का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर बालिका पंचायत का प्रतीक चिह्न और उसकी मार्गदर्शिका का अनावरण किया गया
———-

तेजस्विनी विधानसभा में सुश्री जल्पा अघेरा ने गुजरात विधानसभा के अध्यक्ष के रूप में, और सुश्री मुक्ता नाथबावा ने मुख्यमंत्री के रूप में पद धारण किया
———-

तेजस्विनी विधानसभा में सुश्री जल्पा अघेरा ने गुजरात विधानसभा के अध्यक्ष के रूप में, सुश्री मुक्ता नाथबावा ने मुख्यमंत्री के रूप में, सुश्री मालतीबेन वेकरिया गुजरात विधानसभा के उपाध्यक्ष के रूप में, सुश्री किंजलबेन झाला, सुश्री आनंदी छांगा, सुश्री जुलीबेन झाला, सुश्री उर्मी चाड, सुश्री गीताबेन ठाकोर, सुश्री झलकबेन झाला, सुश्री यशवी लीला और सुश्री भारती गरवा ने विभिन्न कैबिनेट मंत्री का पद धारण किया। साथ ही, सुश्री रमिलाबेन वणकर, सुश्री बंसी आहीर, सुश्री अस्मिता जोशी, सुश्री पूजाबेन परमार, सुश्री मन्नत समा, सुश्री राजश्री कापडी, सुश्री झाला और सुश्री बिंदिया मोखा ने विभिन्न राज्य स्तरीय मंत्रियों का पद धारण किया।

इसके अलावा सुश्री संजना झाला ने विधानसभा के मुख्य दंडक का पद, सुश्री जानकीबेन झाला ने विधानसभा के दंडक के रूप में, सुश्री जिनालबेन झाला, सुश्री इंदुबेन झाला और सुश्री मीनाक्षीबेन राठौड़ ने विधानसभा के उपदंडक के रूप में पद धारण किया। इसके अलावा, विभिन्न बालिकाओं ने विधानसभा के सदस्यों का पद धारण किया।

Previous Post

पारंपरिक सादगी युक्त मगर आकर्षक तरीके से मनाया जाएगा गणतंत्र दिवस, योगी सरकार ने शुरू की तैयारी

Next Post

पुलिस को अपराध और अपराधियों से दो जेनरेशन आगे रहने की जरूरत है: अमित शाह

Advertisement