भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने टीकमगढ़ से लाडली बहनों के किये बड़ा एलान किया है। सीएम मोहन यादव ने कहा कहा कि बहनों को अभी तो ₹ 1250 मिल रहे हैं। आने वाले समय में हम बहनों के रोजगार के लिए नए साधन खड़े करने वाले हैं। रेडीमेड गारमेंट्स में लाडली बहना को 10 से 15000 महीना तक दिलाने की योजना बना रहे हैं।
सीएम मोहन यादव ने टीकमगढ़ में कहा “विंध्य वासनी माई और सबके आशीर्वाद के साथ लगातार जिस प्रकार का माहौल बन रहा है। अभी तो 1250 मिल रहे हैं। आने वाले समय में इतने पैसे हम सब देने वाले हैं। बहनों के लिए उनके रोजगार के साधन खड़े करने वाले
हैं। रेडीमेड गारमेंट्स में लाड़ली बहना को 10 से 15000 महीना तक दिलाने की हमारी सरकार योजना बना रही है।
उन्होंने आगे कहा बहनों के लिए आगे बढ़ कर के जो अच्छा कर सकते हैं वह जरूर करना चाहिए और बहन तो क्या भाइयों के लिए भी हमारी सरकार अच्छा काम करेगी।