चंडीगढ़। हरियाणा की नायब सैनी सरकार ने विधानसभा चुनाव से पहले किए गए वादे को पूरा करते हुए हरियाणा संविदात्मक कर्मचारी (सेवा की सुनिश्चितता) विधेयक, 2024 पारित कर दिया है. इस विधेयक के माध्यम से 1.20 लाख कर्मचारियों की सेवाएं 58 साल की आयु तक सुरक्षित हो गई हैं. मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि 50 हजार रुपए तक वेतन वाले कर्मचारियों को स्थायी नौकरी का तोहफा मिला है. यह विधेयक उनके हितों की रक्षा के लिए लोकतंत्र के मंदिर में पारित किया गया है.
हरियाणा की नायब सैनी सरकार ने विधानसभा चुनाव से पहले किए गए वादे को पूरा करते हुए हरियाणा संविदात्मक कर्मचारी (सेवा की सुनिश्चितता) विधेयक, 2024 पारित कर दिया है. इस विधेयक के माध्यम से 1.20 लाख कर्मचारियों की सेवाएं 58 साल की आयु तक सुरक्षित हो गई हैं. मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि 50 हजार रुपए तक वेतन वाले कर्मचारियों को स्थायी नौकरी का तोहफा मिला है. यह विधेयक उनके हितों की रक्षा के लिए लोकतंत्र के मंदिर में पारित किया गया है.
मुख्यमंत्री ने हाल ही में निगम के तहत भर्तियों में पारदर्शिता बरतने की बात कही. उन्होंने बताया कि पहले से कार्यरत कच्चे कर्मचारियों को पोर्ट किया गया है और नए कर्मचारियों को भी नियुक्ति दी गई है. राज्य सरकार ने डेप्लॉयमेंट ऑफ कॉटरेक्चुअल पॉलिसी के तहत पैरामीटर तय किए हैं, जिसमें आयु और कौशल के आधार पर युवाओं को वेटेज दिया गया है. इससे गरीब परिवारों के पात्र युवाओं को नौकरी मिली है.