Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

अनु कपूर ने महानायक को कहा, शुक्रिया

Published

on

मुंबई,चर्चित बॉलीवुड अभिनेता अनु कपूर,विनोद कापड़ी निर्देशित,राजनीतिक व्यंग्य 'मिस टनकपुर हाजिर हो',राजकुमार हिरानी

Loading

मुंबई | चर्चित बॉलीवुड अभिनेता अनु कपूर आगे विनोद कापड़ी निर्देशित राजनीतिक व्यंग्य ‘मिस टनकपुर हाजिर हो’ में नजर आएंगे। उन्होंने फिल्म के ट्रेलर को सराहने के लिए अमिताभ बच्चन को धन्यवाद दिया। अनु ने कहा, “हम फिल्म को सराहने एवं इसके बारे में रिट्वीट करने के लिए प्रोडक्शन, निर्देशक और मेरी ओर से अमिताभ बच्चन एवं राजू हिरानी (राजकुमार हिरानी) के आभारी हैं।”

फिल्म का प्रचार करते हुए अनु ने अपनी भूमिका के बारे में थोड़ी सी जानकारी दी। उन्होंने बताया, “मैं नेता बनने की हरसत रखने वाले व्यक्ति की भूमिका में हूं। वह टूटी-फूटी इंग्लिश जानता है। वह एक ताकतवर, रौबदार एवं भ्रष्ट आदमी है।” सच्ची घटनाओं से प्रेरित ‘मिस टनकपुर हाजिर हो’ के केंद्र में हरियाणा के एक गांव की प्रेम कहानी है। फिल्म 26 जून को रिलीज होनी है।

मनोरंजन

आखिर लता मंगेशकर ने क्यों नहीं की थी शादी, खुद इंटरव्यू में किया था खुलासा

Published

on

Loading

नई दिल्ली। सुरों की मल्लिका, भारत रत्न से सम्मानित स्वर कोकिला लता मंगेशकर का आज जन्मदिन है। भले ही वो आज हमारे बीच नहीं हैं लेकिन अपने गानों की वजह से अमर हैं। 28 सितंबर, 1929 को इंदौर में एक मध्यमवर्गीय मराठा परिवार में जन्मीं लता मंगेशकर ने जिंदगी अकेले गुजारी। पांच भाई-बहनों में सबसे बड़ी लता ने शादी नहीं की, ऐसा उन्होंने क्यों किया, इसका खुलासा उन्होंने खुद किया था।

लता मंगेशकर ने अपनी मधुर आवाज का जादू दुनियाभर में बिखेरा और भारत की पहचान बढ़ाई। कोमल और दयालु हृदय वालीं लता दी ने लेकिन शादी क्यों नहीं की, ये सवाल लोगों के मन में सालों तक रहा। हालांकि इस सवाल का जवाब उन्होंने खुद दिया। साल 2011 में लता दी ने इस बात का खुलासा अपने जन्मदिन के दिन किया। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि सब कुछ भगवान की इच्छा के अनुसार होता है। जीवन में जो भी होता है, वह अच्छे के लिए होता है और जो नहीं होता, वह भी अच्छे के लिए ही होता है।

इंटरव्यू में जब उनसे सवाल किया गया कि क्या कभी जीवन में अकेलापन महसूस होता है, खालीपन अखरता है… तब लता मंगेशकर कहा था कि मेरे सारे दोस्त चले गए। नरगिस और मीना कुमार मेरी करीबी दोस्त थीं। हम उनके निधन तक रेगुलर तौर पर टच में रहते थे। एक अन्य दोस्त मेरे देव आनंद भी रहे, जिनके संपर्क में लगातार रही। दोस्तों के जाने के बाद जीवन में खालीपन महसूस होता था। लता मंगेशकर ने एक अन्य इंटरव्यू में बताया था कि घर में वह सबसे बड़ी थीं, इसलिए उन पर जिम्मेदारियों भी कई थीं। ऐसे में कई बार शादी का ख्याल आता भी था तो उस पर अमल नहीं कर सकती थी।

 

Continue Reading

Trending