Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

‘पाकिस्तान ने एलओसी पर संघर्षविराम का उल्लंघन किया’

Published

on

पाकिस्तान, एलओसी पर संघर्षविराम का उल्लंघन, जम्मू क्षेत्र के पुंछ जिले, 82 एमएम मोर्टार और स्वचालित हथियारों, रक्षा प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल मनीष मेहता

Loading

जम्मू| पाकिस्तान सेना ने बुधवार को जम्मू क्षेत्र के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर स्थित भारतीय चौकियों पर बिना किसी उकसावे के गोलीबारी और गोलाबारी की। जम्मू में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, “पाकिस्तान सेना ने आज (बुधवार) सुबह पुंछ जिले के कृष्णा घाटी सेक्टर में एलओसी पर स्थित भारतीय चौकियों को 82 एमएम मोर्टार और स्वचालित हथियारों से निशाना बनाया।” अधिकारी ने कहा कि यह पिछले 48 घंटों में कृष्णा घाटी सेक्टर में पाकिस्तान द्वारा संघर्षविराम का तीसरा उल्लंघन है।

रक्षा प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल मनीष मेहता ने बताया, “पाकिस्तान सेना ने कल (मंगलवार) शाम 6.30 बजे से रात नौ बजे तक बालकोट सेक्टर में स्वचालित हथियारों का इस्तेमाल कर संर्घषविराम का उल्लंघन किया। वे आज (बुधवार) कृष्णा घाटी सेक्टर में सुबह 7.10 बजे से 82 एमएम मोर्टार और स्वचालित हथियारों का इस्तेमाल कर रहे हैं।” उन्होंने कहा, “गोलाबारी एवं गोलीबारी जारी है। हमने इसका माकूल एवं प्रभावी ढंग से जवाब दिया है। हमारा कोई जवान हताहत नहीं हुआ है। पाकिस्तान सेना ने भारतीय चौकियों पर 120 एमएम मोर्टार और रॉकेट से चलने वाले ग्रेनेड (आरपीजी) भी दागे हैं।”

 

नेशनल

जम्मू-कश्मीर: आतंकियों ने सेना के दो जवानों का किया अपहरण, एक भागने में कामयाब, दूसरे का गोलियों से छलनी शव मिला

Published

on

Loading

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग के जंगली इलाके में आतंकियों ने सेना के 2 जवानों का अपहरण कर लिया। हालांकि, एक जवान आतंकियों के चंगुल से छूटकर वापस आने में कामयाब हो गया है, लेकिन दूसरे की बेरहमी से ह्त्या कर दी गई है। उसका गोलियों से छलनी शव बरामद हुआ है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों जवान प्रादेशिक सेना की 161वीं इकाई के हैं। 8 अक्टूबर को शुरू किए गए आतंकवाद विरोधी अभियान के दौरान जंगली इलाके से उन्हें अगवा किया गया। इनमें से एक जवान भागने में सफल रहा। उसे दो गोली लगी है। बुधवार सुबह दूसरे जवान का शव मिला। उसके शरीर पर गोलियों के कई निशान हैं।

घायल जवान को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी स्थिति स्टेबल है। आतंकियों की तलाश के लिए पूरे इलाके की घेराबंदी की गई है। बड़े स्तर पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

बता दें कि यह घटना ऐसे समय पर हुई है जब 8 अक्टूबर को ही जम्मू-कश्मीर में मतगणना संपन्न हुई है और अब यहां नई सरकार बनने जा रही है। नेशनल कांफ्रेंस-कांग्रेस गठबंधन यहां सरकार बनाने जा रही है। अब राज्य सरकार के साथ ही केंद्र सरकार की भी चुनौती बढ़ जाएगी। सफल चुनाव आयोजन से पाकिस्तान और पाक परस्त संगठन खार खाए बैठे हैं। इसके बाद अब यहां आतंकी गतिविधियों में भारी इजाफा होने की आशंका है।

Continue Reading

Trending