Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

कटारा हत्याकांड : न्यायालय ने मृत्युदंड देने की याचिका ठुकराई

Published

on

Loading

नई दिल्ली| सर्वोच्च न्यायालय ने नीतीश कटारा हत्याकांड के मुख्य दोषियों विशाल यादव और विकास यादव की सजा को मृत्युदंड में बदलने की नीलम कटारा की याचिका शुक्रवार को खारिज कर दी। विशाल और विकास ने फरवरी 2002 में नीतीश कटारा की हत्या कर दी थी। न्यायालय ने इस मामले में उन्हें दोषी ठहराते हुए 30 साल कैद की सजा सुनाई है।

लेकिन नीतीश कटारा की मां नीलम कटारा ने सर्वोच्च न्यायालय में याचिका दायर कर विशाल और विकास को मृत्युदंड अथवा आजीवन कारावास की सजा देने का अनुरोध किया, जिसे न्यायालय ने खारिज कर दिया।

न्यायमूर्ति जगदीश सिंह खेहर और न्यायमूर्ति आर. बानुमती की पीठ ने कहा कि हालांकि वह हत्या थी और वह पूर्व-नियोजित भी हो सकती है, लेकिन यह जघन्य अपराध या सम्मान के नाम पर हत्या का मामला नहीं है।

नीलम कटारा ने उच्च न्यायालय के उस आदेश पर सवाल खड़े करते हुए सर्वोच्च न्यायालय में याचिका दायर की थी, जिसमें विकास और विशाल दोनों को पहले 25 साल और फिर पांच साल कैद की सजा सुनाई गई।

 

आध्यात्म

नवरात्रि के चौथे दिन होती है मां कुष्मांडा की आराधना, भक्तों के सभी कष्ट हरती हैं मां

Published

on

By

Loading

नवरात्रि का चौथा दिन मां कूष्मांडा को समर्पित है। इस दिन मां कूष्मांडा की उपासना की जाती है।  मां कूष्मांडा यानी कुम्हड़ा। कूष्मांडा एक संस्कृत शब्द है, जिसका अर्थ है कुम्हड़ा, यानी कद्दू, पेठा। धार्मिक मान्यता है कि मां कूष्मांडा को कुम्हड़े की बलि बहुत प्रिय है। इसलिए मां दुर्गा के इस स्वरुप का नाम कूष्मांडा पड़ा।

मां को प्रिय है ये भोग

नवरात्रि के चौथे दिन मां कूष्मांडा को मालपुआ का प्रसाद अर्पित कर भोद लगाएं। ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि आएगी। साथ ही इस दिन कन्याओं को रंग-बिरंगे रिबन या वस्त्र भेट करने से धन में वृद्धि होगी।

यूं करें मां कूष्मांडा की पूजा

मां कूष्मांडा की पूजा सच्चे मन से करें। मन को अनहत चक्र में स्थापित करें और मां का आशीर्वाद लें। कलश में विराजमान देवी-देवता की पूजा करने के बाद मां कूष्मांडा की पूजा करें। इसके बाद हाथों में फूल लें और मां का ध्यान करते हुए इस मंत्र का जाप करें।

सुरासम्पूर्णकलशं रुधिराप्लुतमेव च. दधाना हस्तपद्माभ्यां कूष्माण्डा शुभदास्तु।

माता कूष्मांडा हरेंगी सारी समस्याएं

जीवन में चल रही परेशानियों और समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए मां कूष्मांडा के इस मंत्र का जाप 108 बार अवश्य करें। ऐसा करने से सभी समस्याओं से छुटकारा मिल जाएगा।

दुर्गतिनाशिनी त्वंहि दारिद्रादि विनाशिनीम्।
जयंदा धनदां कूष्माण्डे प्रणमाम्यहम्॥

मां कूष्मांडा की पूजा के बाद इस मंत्र का 21 बार जप करें

सुरासम्पूर्ण कलशं रुधिराप्लुतमेव च।

दधाना हस्त पद्माभ्यां कूष्माण्डा शुभदास्तु मे॥

शास्त्रों में उल्लेख है कि इस मंत्र के जप से सूर्य संबंधी लाभ तो मिलेगा ही,साथ ही, परिवार में खुशहाली आएगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और आय में बढ़ोतरी होगी।

Continue Reading

Trending