Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

अफगानिस्तान में 21 तालिबान आतंकवादी मारे गए

Published

on

Loading

काबुल| अफगानिस्तान में बीते 24 घंटों में अफगानी सुरक्षा बलों के अभियान में कम से कम 21 आतंकवादी मारे गए, जबकि 12 अन्य घायल हुए। रक्षा मंत्रालय के बयान में कहा गया कि कांधार, हेलमंद, कापिसा और गजनी प्रांतों में सैन्य अभियान चलाया गया। बयान में कहा गया कि सुरक्षाकर्मियों ने बड़ी संख्या में हथियार जब्त किए हैं। कई बम और बारूदी सुरंग नष्ट किए गए हैं।

रक्षा मंत्रालय के बयान के मुताबिक अभियान में छह सैनिकों की भी मौत हुई है। मंत्रालय ने कहा छापों के दौरान सुरक्षा बलों ने चार सशस्त्र विद्रोहियों को हिरासत में भी लिया। तालिबान की तरफ से अभी इस सिलसिले में कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

 

अन्तर्राष्ट्रीय

SCO SUMMIT : विदेश मंत्री एस जयशंकर जाएंगे पकिस्तान, शंघाई सहयोग संगठन की बैठक में होंगे शामिल

Published

on

Loading

नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच काफी लंबे समय से रिश्ते खत्म हैं और तनातनी का सिलसिला जारी है। इस बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। विदेश मंत्री एस जयशंकर पाकिस्तान जाएंगे। यहां वह SCO (शंघाई सहयोग संगठन) की बैठक में शामिल होंगे। 15-16 अक्टूबर को इस्लामाबाद में बैठक होगी। 2014 के बाद यह पहली बार होगा जब कोई भारतीय मंत्री पाकिस्तान जाएगा। भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर 9 साल बाद पाकिस्तान जाएंगे।

SCO के काउंसिल ऑफ हेड्स ऑफ गवर्नमेंट (CHG) की बैठक में जयशंकर हिस्सा लेंगे। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने यह जानकारी दी। पाकिस्तान ने 29 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बैठक का न्योता दिया था। पाकिस्तान के विदेश विभाग की प्रवक्ता मुमताज जहरा बलोच ने कहा था, ‘बैठक में भाग लेने के लिए सभी सदस्य देशों के प्रमुखों को निमंत्रण भेजा गया है।

Continue Reading

Trending