Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

पाकिस्तान से 2016 में हो जाएगा आतंकवादियों का सफाया : सेना प्रमुख

Published

on

पाकिस्तान, 2016 में आतंकवादियों का सफाया, सेना प्रमुख जनरल राहील शरीफ

Loading

इस्लामाबाद| पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल राहील शरीफ ने कहा कि वर्ष 2016 में देश से आतंकवादियों का सफाया हो जाएगा और इसे आतंकवाद से छुटकारा मिल जाएगा। ‘डॉन’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, राहील ने शुक्रवार को कहा कि नए साल में पाकिस्तान से आतंकवाद का खत्मा हो जाएगा। सेना प्रमुख ने हालांकि इस बात पर भी जोर दिया कि पूरे देश को इस संबंध में सशस्त्र बलों को समर्थन देने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि आतंकवाद, भ्रष्टाचार और अपराध के बीच एक गठजोड़ है। आतंकवाद और वित्तीय भ्रष्टाचार में शामिल तत्वों ने एक-दूसरे की मदद करने के लिए घनिष्ठ संबंध विकसित किए। सेना प्रमुख ने कहा कि इस गठजोड़ के सभी ‘नकारात्मक ताकतों’ को हराया जाएगा। उन्होंने कहा कि नया साल ‘राष्ट्रीय एकजुटता का वर्ष’ होगा, यह वर्ष राष्ट्र में शांति और न्याय के जन्म का गवाह होगा।

नेशनल

जम्मू-कश्मीर: आतंकियों ने सेना के दो जवानों का किया अपहरण, एक भागने में कामयाब, दूसरे का गोलियों से छलनी शव मिला

Published

on

Loading

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग के जंगली इलाके में आतंकियों ने सेना के 2 जवानों का अपहरण कर लिया। हालांकि, एक जवान आतंकियों के चंगुल से छूटकर वापस आने में कामयाब हो गया है, लेकिन दूसरे की बेरहमी से ह्त्या कर दी गई है। उसका गोलियों से छलनी शव बरामद हुआ है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों जवान प्रादेशिक सेना की 161वीं इकाई के हैं। 8 अक्टूबर को शुरू किए गए आतंकवाद विरोधी अभियान के दौरान जंगली इलाके से उन्हें अगवा किया गया। इनमें से एक जवान भागने में सफल रहा। उसे दो गोली लगी है। बुधवार सुबह दूसरे जवान का शव मिला। उसके शरीर पर गोलियों के कई निशान हैं।

घायल जवान को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी स्थिति स्टेबल है। आतंकियों की तलाश के लिए पूरे इलाके की घेराबंदी की गई है। बड़े स्तर पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

बता दें कि यह घटना ऐसे समय पर हुई है जब 8 अक्टूबर को ही जम्मू-कश्मीर में मतगणना संपन्न हुई है और अब यहां नई सरकार बनने जा रही है। नेशनल कांफ्रेंस-कांग्रेस गठबंधन यहां सरकार बनाने जा रही है। अब राज्य सरकार के साथ ही केंद्र सरकार की भी चुनौती बढ़ जाएगी। सफल चुनाव आयोजन से पाकिस्तान और पाक परस्त संगठन खार खाए बैठे हैं। इसके बाद अब यहां आतंकी गतिविधियों में भारी इजाफा होने की आशंका है।

Continue Reading

Trending