Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

संन्यास से अभिनय का कोई लेना-देना नहीं : अनुपम खेर

Published

on

संन्यास से अभिनय का कोई लेना-देना नहीं : अनुपम खेर

Loading

संन्यास से अभिनय का कोई लेना-देना नहीं : अनुपम खेर

जयपुर| बॉलीवुड में पिछले तीन दशकों से लोगों का मनोरंजन कर रहे दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर का कहना है कि अभिनय जैसे क्षेत्र में उम्र का कोई लेना-देना नहीं है। ट्विटर पर अपने प्रशंसकों से सोमवार को बातचीत के दौरान 61 वर्षीय अभिनेता से उनके संन्यास के बारे में पूछे जाने पर अभिनेता ने यह उत्तर दिया।

अनुपम ने ट्वीट किया, “भाग्य से अभिनय ऐसे पेशों में से है, जहां उम्र का संन्यास के कोई लेना-देना नहीं है।

अभिनेता वर्तमान में राजस्थान में अपनी आगामी फिल्म ‘लव सोनिया’ की शूटिंग में व्यस्त हैं।

डेविड वोमार्क द्वारा निर्मित फिल्म के निर्देशक तबरेज नूरानी हैं और इसमें ऋचा चड्ढा भी हैं।

इस फिल्म में वैश्विक तौर पर मानव तस्करी की क्रूर वास्तविकताओं को दर्शाया गया है।

मनोरंजन

आखिर लता मंगेशकर ने क्यों नहीं की थी शादी, खुद इंटरव्यू में किया था खुलासा

Published

on

Loading

नई दिल्ली। सुरों की मल्लिका, भारत रत्न से सम्मानित स्वर कोकिला लता मंगेशकर का आज जन्मदिन है। भले ही वो आज हमारे बीच नहीं हैं लेकिन अपने गानों की वजह से अमर हैं। 28 सितंबर, 1929 को इंदौर में एक मध्यमवर्गीय मराठा परिवार में जन्मीं लता मंगेशकर ने जिंदगी अकेले गुजारी। पांच भाई-बहनों में सबसे बड़ी लता ने शादी नहीं की, ऐसा उन्होंने क्यों किया, इसका खुलासा उन्होंने खुद किया था।

लता मंगेशकर ने अपनी मधुर आवाज का जादू दुनियाभर में बिखेरा और भारत की पहचान बढ़ाई। कोमल और दयालु हृदय वालीं लता दी ने लेकिन शादी क्यों नहीं की, ये सवाल लोगों के मन में सालों तक रहा। हालांकि इस सवाल का जवाब उन्होंने खुद दिया। साल 2011 में लता दी ने इस बात का खुलासा अपने जन्मदिन के दिन किया। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि सब कुछ भगवान की इच्छा के अनुसार होता है। जीवन में जो भी होता है, वह अच्छे के लिए होता है और जो नहीं होता, वह भी अच्छे के लिए ही होता है।

इंटरव्यू में जब उनसे सवाल किया गया कि क्या कभी जीवन में अकेलापन महसूस होता है, खालीपन अखरता है… तब लता मंगेशकर कहा था कि मेरे सारे दोस्त चले गए। नरगिस और मीना कुमार मेरी करीबी दोस्त थीं। हम उनके निधन तक रेगुलर तौर पर टच में रहते थे। एक अन्य दोस्त मेरे देव आनंद भी रहे, जिनके संपर्क में लगातार रही। दोस्तों के जाने के बाद जीवन में खालीपन महसूस होता था। लता मंगेशकर ने एक अन्य इंटरव्यू में बताया था कि घर में वह सबसे बड़ी थीं, इसलिए उन पर जिम्मेदारियों भी कई थीं। ऐसे में कई बार शादी का ख्याल आता भी था तो उस पर अमल नहीं कर सकती थी।

 

Continue Reading

Trending