Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

एक्टर विनय पाठक पढ़ रहे पाक की शान में कसीदे, बोले- हर भारतीय का…

Published

on

Loading

मुंबई। इस साल की शुरुआत में पाकिस्तान अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में शामिल हो चुके अभिनेता विनय पाठक का कहना है कि पाकिस्तान में भारतीय कलाकारों का गर्मजोशी से स्वागत किया जाता है, उनका खास ख्याल रखा जाता है।

महोत्सव में शामिल होने के अनुभव के बारे में विनय ने कहा, “मुझे लगता है कि सिर्फ पाकिस्तान ऐसा देश है, जहां हमारा भारतीय होने की वजह से खास ख्याल रखा जाता है। दुनिया को कोई भी देश हमारे भारतीय होने की वजह से इतने प्यार और गर्मजोशी से भरा व्यवहार हमारे साथ नहीं करेगा।”

अभिनेता ने कहा कि जो नफरत हमें मुख्यधारा की मीडिया और सोशल मीडिया पर देखने को मिलती है, उसका आम लोगों से कोई सरोकार नहीं है। लोगों को लोगों से दोस्ती करने से किसी भी हालत में, किसी भी वजह से नहीं रोका जाना चाहिए।

विनय महोत्सव में मार्च में शामिल हुए थे। उन्होंने वहां के सिनेमा हॉल और मल्टीप्लेक्स का भी दौरा किया, जहां उन्होंने अजय देवगन की फिल्म ‘रेड’ का बड़ा पोस्टर लगा देखा। आयोजकों ने उनसे कहा कि पाकिस्तान में भारतीय फिल्मों का बड़ा बाजार है क्योंकि पाकिस्तानी लोग भारतीय फिल्में देखना पसंद करते हैं और चाहते हैं कि भारतीय फिल्म उनके यहां भी भारत में रिलीज होने के साथ ही रिलीज हो।

फिल्म ‘भेजा फ्राई’ के अभिनेता ने कहा, “सांस्कृतिक रूप से हममें समानता है। हमारे लेजेंड..हमारा खान-पान और लुक समान है।” विनय की अगली फिल्म ‘खजूर पर अटके’ है जो शुक्रवार को रिलीज होने जा रही है।

मनोरंजन

सिंगर तुलसी कुमार के साथ हुआ हादसा, शूटिंग के दौरान गिरा होर्डिंग, कमर में लगी चोट

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड की फेमस सिंगर तुलसी कुमार के साथ एक बड़ा हादसा हो गया है, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसे देखकर फैंस तुलसी के लिए परेशान हो रहे हैं और उनके लिए दुआ कर रहे हैं।

दरअसल, शूटिंग के दौरान तुलसी कुमार के ऊपर बड़ा सा फर्नीचर गिर गया। राहत की बात यह है कि इस हादसे में उन्हें ज्यादा चोट नहीं लगी है, लेकिन वह वीडियो में कराहती नजर आ रही हैं।

कैसे हुआ तुलसी कुमार के साथ हादसा?

सामने आए वीडियो में तुलसी कुमार क्रीम कलर के आउटफिट में नजर आ रही हैं। उन्हें परफॉर्म करते देखा जा सकता है। तभी उनके पीछे और बदल में लगे बड़े-बड़े होर्डिंग नीचे गिर पड़ते हैं और देखते ही देखते वो पल भर में तुलसी के ऊपर होते हैं। लोग उन्हें बचाने के लिए दौड़ते हैं, लेकिन तब तक सेट उनके ऊपर गिर जाता है। इसके बाद उन्हें दर्द से कराहते-चिल्लाते देखा जा सकता है। सिंगर काफी बेहाल दिख रही हैं और उनका हाथ उनकी कमर पर है, जिसे देखकर जाहिर हो रहा है कि चोट उनकी कमर में लगी है।

Continue Reading

Trending