Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

कोरोना वायरस पर स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी सबसे बड़ी खुशखबरी, हर भारतीय को था इसका इंतजार!

Published

on

Loading

नई दिल्ली। कोरोना वायरस पूरी दुनिया को अपनी चपेट में ले चुका है। तेजी से फैलने वाले इस वायरस ने भारत में भी अपने पांव पसारने शुरु कर दिए हैं।

देश में अब तक कोरोना के 12380 मामले सामने आए हैं। इस बीच स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना को लेकर एक ऐसी जानकारी साझा की है जिसका लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।

दरअसल, कोरोना को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में संक्रमित लोगों की संख्या में कमी आई है। मंत्रालय के मुताबिक बीते एक दिन में कोरोना के 447 नए मामले सामने आए हैं।

इससे पहले बुधवार को देश में संक्रमण के 1,000 से ज्यादा मामले सामने आए थे। कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए लॉकडाउन का दूसरा चरण देश में लागू है।

40 दिनों के लॉकडाउन की अवधि तीन मई को खत्म होगी। मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशव्यापी लॉकडाउन की अवधि बढ़ाकर तीन मई तक करने की घोषणा की थी।

वहीं दुनियाभर में कोरोना की बात करें तो इसके पॉजिटिव केसों की संख्या 20 लाख से अधिक हो गई है। कोविड-19 महामारी से अमेरिका में आज 2600 रिकॉर्ड मौतें दर्ज की गईं। अब तक इस देश में 28 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

नेशनल

जम्मू में गरजे पीएम मोदी- कांग्रेस आज भी सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर पाकिस्तान की भाषा बोलती है

Published

on

Loading

जम्मू। जम्मू में एक जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी कांग्रेस पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि जम्मू के साथ दशकों तक भेदभाव होता रहा। कांग्रेस की गलत नीतियों के चलते यहां भेदभाव होता रहा। कांग्रेस ने तो सर्जिकल स्ट्राइक के भी सबूत मांगे थे। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर के लोग कांग्रेस, NC और PDP के तीन खानदानों से त्रस्त हैं। अब यहां लोग फिर से वही निजाम नहीं चाहते, जिसमें भ्रष्टाचार हो, नौकरियों में भेदभाव हो।

पीएम ने कहा कि पिछले 2 चरणों में हुए भारी मतदान ने जम्मू-कश्मीर की जनता का मूड बता दिया है। दोनों चरणों में भाजपा के पक्ष में जबरदस्त वोटिंग हुई है। अब यहां भाजपा की पूर्ण बहुमत की पहली सरकार बनना तय है। जम्मू क्षेत्र के लोगों के लिए इतिहास में पहले कभी ऐसा मौका नहीं आया है, जो इस चुनाव में आया है। अब पहली बार जम्मू क्षेत्र के लोगों की इच्छा वाली सरकार बनने जा रही है। आपको इस मौके को छोड़ना नहीं है। क्योंकि भाजपा की जो सरकार यहां बनेगी, वो आपकी पीड़ा को दूर करेगी।

ये नया भारत है, घर में घुसकर मारता है: पीएम

पीएम ने कहा कि ये नया भारत है, घर में घुसकर मारता है। आतंकवाद पर कांग्रेस की नीति गलत थी। बीजेपी सरकार ने गोली का जवाब गोले से दिया है। पीएम ने कहा कि याद कीजिए वो वक्त जब उधर से गोलियां चलती थीं और कांग्रेस सफेद झंडे लहराती थी। जब भाजपा सरकार ने गोली का जवाब गोले से दिया तो उस तरफ के लोगों को होश आया। आज 28 सितंबर है। साल 2016 में 28 सितंबर की रात सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम दिया गया था। भारत ने दुनिया को बताया था, ‘ये नया भारत है, ये घर में घुस कर मारता है। आतंक के आकाओं को पता है अगर कुछ भी हिम्मत की तो मोदी पाताल में भी उन्हें खोज निकलेगा।’प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस वो पार्टी है, जो आज भी सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर पाकिस्तान की भाषा बोलती है।

प्रधानमंत्री मोदी ने ये भी कहा कि जम्मू की ये सभा इस विधानसभा चुनाव की मेरी आखिरी सभा है। मुझे बीते हफ्तों में जम्मू-कश्मीर के अलग-अलग हिस्सों में जाने का अवसर मिला है। मैं जहां भी गया, वहां भाजपा को लेकर अभूतपूर्व उत्साह दिख रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले दोनों चरणों में जबरदस्त वोटिंग हुई है। अब यहां पूर्ण बहुमत की पहली सरकार बनना तय है।

Continue Reading

Trending