Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

बेरोजगारी की समस्या के मुद्दे पर राज्यसभा की कार्यवाही बाधित

Published

on

बेरोजगारी की समस्या के मुद्दे पर राज्यसभा की कार्यवाही बाधित

Loading

बेरोजगारी की समस्या के मुद्दे पर राज्यसभा की कार्यवाही बाधितनई दिल्ली| राज्यसभा में शुक्रवार को प्रश्नकाल के दौरान बेराजगारी के मुद्दे पर सदन की कार्यवाही बाधित हुई। सदन में मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के सदस्यों ने कहा कि देश में निराशा का माहौल बन गया है। इस पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सदस्यों ने कहा कि निराशा कांग्रेस में हो सकती है।

इसके बाद सदन में शोर मचना शुरू हो गया और सदन की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी।

जनता दल युनाइटेड (जद-यू) के नेता शरद यादव ने कहा, “बेरोजगारी एक बड़ी समस्या है। सरकार ने हर साल दो करोड़ रोजगार सृजित करने का वादा किया था। आप हर तरह के नारे दे रहे हैं, लेकिन किसी को नौकरी नहीं मिल रही है।”

माकपा के नेता सीताराम येचुरी ने कहा, “हर साल रोजगार के बाजार में 1.3 करोड़ युवा आते हैं। संगठित क्षेत्र में सात फीसदी से कम नौकरियां हैं, जबकि 93 फीसदी नौकरियां सामयिक हैं।”

कांग्रेस के नेता आनंद शर्मा ने कहा, “यह गंभीर मसला है। देश में ऐसी स्थिति है कि युवा वर्ग निराश है। उन्हें नौकरी नहीं मिल रही है।”

शर्मा ने कहा कि इस मुद्दे पर सदन में चर्चा होनी चाहिए। रोजगार घट रहे हैं। केवल ‘स्टार्ट अप इंडिया’ और ‘मेक इन इंडिया’ की बात करने से कोई मदद नहीं मिलेगी।

इस पर केंद्रीय संसदीय राज्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा, “देश में विश्वास और विकास का एक माहौल है। हर क्षेत्र में रोजगार के अवसर बढ़े हैं।”

नकवी ने कहा, “आनंद शर्मा कहते हैं कि निराशा का माहौल है, अगर कांग्रेसी मित्रों के बीच निराशा है तो हम कुछ नहीं कर सकते हैं।”

कांग्रेस के सदस्यों ने उनकी पार्टी का नाम लेने और उसे निराश कहने को असंसदीय बताया। इस पर नकवी ने कहा कि यह कहना भी समान रूप से असंसदीय है कि देश में निराशा का माहौल है।

सदन के उप सभापति पी.जे. कुरियन ने दोनों पक्षों को आश्वसत किया कि असंसदीय टिप्पणियां हटा दी जाएंगी।

कांग्रेस के सदस्य नारे लगाते हुए सभापति की आसंदी के निकट एकत्रित हो गए। इसके बाद सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

नेशनल

पीएम के संबोधन के बीच विपक्ष का वॉकआउट, मोदी बोले- उनकी सारी हरकतें फेल हो गईं इसलिए मैदान छोड़कर भाग गए

Published

on

Loading

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर हुई चर्चा का जवाब दे रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा- 60 साल के बाद यह हुआ है कि 10 साल के बाद कोई एक सरकार की वापसी हुई है। यह घटना असामान्य है। कुछ लोग जानबूझकर के उससे अपना मुंह फेरकर बैठे रहे। कांग्रेस के कुछ साथियों को मैं धन्यवाद देना चाहता हूं। उन्होंने बार-बार ढोल पीटा था कि एक तिहाई सरकार। इससे बड़ा सत्य क्या हो सकता है कि हमारे दस साल हुए हैं, बीस साल बाकी है। उनके मुंह में घी शक्कर।

प्रधानमंत्री के भाषण के दौरान विपक्ष लगातार हंगामा करता रहा। 32 मिनट की स्पीच के बाद विपक्ष ने सदन से वॉकआउट किया। इस पर सभापति जगदीप धनखड़ ने कहा- ये मुझे नहीं, संविधान काे पीठ दिखा रहे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा- देश वासियों ने जो आदेश दिया है, उसे वे (विपक्ष) पचा नहीं पा रहा। कल उनकी सारी हरकतें फेल हो गईं। आज इसलिए वे मैदान छोड़कर भाग गए।

इस दौरान पीएम मोदी ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि संविधान हमारे लिए कोई आर्टिकल का कंपाइलेशन मात्र नहीं है। हमारे लिए संविधान की स्पिरिट और इसके शब्द बहुत मूल्यवान हैं। हमारा मानना है किसी भी सरकार के लिए नीति-निर्धारण में संविधान हमारा मार्गदर्शन करने का काम करता है।

पीएम मोदी ने कहा, मुझे याद है लोकसभा में जब हमारी सरकार की तरफ से कहा गया कि हम 26 नवंबर को संविधान दिवस के रूप में मनाएंगे, तो मैं हैरान हूं कि जो आज संविधान की प्रति लेकर घूमते रहते हैं, दुनिया में लहराते रहते हैं, उन्होंने विरोध किया था कि 26 जनवरी तो है ही, फिर संविधान दिवस क्यों मनाएं। आज संविधान दिवस के माध्यम से स्कूलों और कॉलेजों ​को संविधान की भावना को, संविधान की रचना में क्या भूमिका रही है, देश के गणमान्य महापुरुषों ने संविधान के निर्माण में किन कारणों से कुछ चीजों को छोड़ने का निर्णय किया और किन कारणों से कुछ चीजों को स्वीकार करने का निर्णय किया, इसके विषय में स्कूलों और कॉलेजों विस्तार से चर्चा हो। एक व्यापक रूप से संविधान के प्रति आस्था का भाव जगे और संविधान के प्रति समझ विकसित हो। संविधान हमारी प्रेरणा रहे, इसके लिए हम कोशिश करते रहे हैं। जब हम 75वें वर्ष में प्रवेश कर रहे हैं तो हमने इसे जन उत्सव के रूप में मनाने का निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि ये चुनाव 10 वर्ष की सिद्धियों पर तो मुहर है ही, इस चुनाव में भविष्य के संकल्पों के लिए भी देश की जनता ने हमें चुना है।

पीएम मोदी ने कहा कि देश की जनता का एकमात्र भरोसा हम पर होने के कारण जनता ने आने वाले सपनों को, संकल्पों को सिद्ध करने के लिए हमें अवसर दिया है। जो ये मानते हैं कि इसमें क्या है, ये तो होने ही वाला है, ये तो अपने आप हो ही जाएगा… ऐसे विद्वान हैं। ये लोग ऐसे हैं, जो ऑटो पायलट मोड में, रिमोट कंट्रोल सरकार चलाने के आदी हैं। ये कुछ करने धरने में विश्वास नहीं रखते, ये इंतजार करना जानते हैं। लेकिन हम परिश्रम में कोई कमी नहीं रखते। इस दौरान पीएम मोदी ने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि 10 साल के बाद किसी सरकार की वापसी हुई है और मैं जानता हूं कि भारत के लोकतंत्र में 6 दशक बाद हुई, ये घटना असामान्य घटना है। कुछ लोग जानबूझकर इससे अपना मुंह फेर कर बैठे रहे, कुछ लोगों को समझ नहीं आया और जिनको समझ आया उन्होंने हो-हल्ला कर देश की जनता के इस महत्वपूर्ण निर्णय पर छाया करने की कोशिश की। लेकिन, मैं पिछले दो दिन से देख रहा हूं कि आखिर पराजय भी स्वीकार हो रही है और दबे मन से विजय भी स्वीकार हो रही है। मैं कांग्रेस के कुछ साथियों को दिल से धन्यवाद करना चाहता हूं। नतीजे आए तब से हमारे एक साथी की ओर से (हालांकि उनकी पार्टी उनका समर्थन नहीं कर रही थी) बार-बार ढोल पीटा गया कि यह एक तिहाई सरकार है। इससे बड़ा सत्य क्या हो सकता है कि हमारे 10 साल हुए हैं, 20 और बाकी हैं। एक तिहाई हुआ है, दो तिहाई और बाकी है और इसलिए उनकी इस भविष्यवाणी के लिए उनके मुंह में घी शक्कर।

 

Continue Reading

Trending