Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

स्टेथोस्कोप के जनक रेने को गूगल ने किया याद

Published

on

Loading

rene-laennecs-235th-birthday-5654467158474752-hpनई दिल्ली| सर्च इंजन ‘गूगल’ ने महान चिकित्सक और स्टेथोस्कोप के जनक रेने लीनैक को उनके 235वें जन्मदिन पर याद किया। इस मौके पर गूगल ने अपने होमपेज डूडल पर रेने की तस्वीर उकेरी और उनसे जुड़ी जानकारी दी। फ्रांसीसी चिकित्सक द्वारा स्टेथोस्कोप के आविष्कार से पहले हृदय की जटिलताओं की जांच करने के लिए रोगी की छाती पर कान या हाथ रखकर जांच की जाती थी।

1816 में एक महिला की जांच करते वक्त रेने को ख्याल आया कि एक सरल डिवाइस किसी महिला की छाती पर कान या हाथ रखने की शर्मिदगी से बचाने में सहायता कर सकती है। साथ ही रोगग्रस्त हृदय के लक्षणों का पता लगाने के लिए चिकित्सकों की भी मदद कर सकती है।

इसके बाद कई परीक्षणों और नमूने तैयार करने के बाद उन्होंने लकड़ी की ट्यूब का उपकरण बनाया। उन्होंने अपने इस आविष्कार का इस्तेमाल नैदानिक चिकित्सा में ध्वनि पर कई शोधों में किया और इस क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

नेशनल

दिल्ली पुलिस ने HIBOX ऐप घोटाले में एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती को जारी किया नोटिस, करीब 30 हजार लोगों के साथ हुई थी ठगी

Published

on

Loading

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने HIBOX ऐप घोटाले में एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती को नोटिस जारी किया है। रिया ने विज्ञापन के जरिए लोगों को इस ऐप में निवेश करने के लिए मोटिवेट किया। हाइबॉक्स ऐप से जुड़े मामले में 500 करोड़ के घोटले का खुलासा हुआ। दिल्ली पुलिस ने इस फ्रॉड के मास्टरमाइंड सिवाराम को पहले ही गिरफ्तार कर लिया है। जिसने नवंबर 2016 में सवरुल्ला एक्सप्रेस प्राइवेट लिमिटेड नाम की कंपनी शुरू की थी। जिसके बाद फरवरी 2024 में हाइबॉक्स ऐप को लॉन्च किया था। इस ऐप के माध्यम से करीब 30 हजार लोगों के साथ ठगी की गई है। इस घोटले में कई मशहूर सितारे और हाई-प्रोफाइल यूट्यूबर भी शामिल बताए जा रहे हैं।

हाइबॉक्स क्या होता है

हाइबॉक्स ऐप को एक निवेश योजना के तौर पर प्रमोट किया गया है। इस ऐप में साइन अप करके पैसे इन्वेस्ट कराए जाते हैं। इस ऐप के माध्यम से एक से पांच फीसदी तक ब्याज देने का दावा किया जाता है। यह ऐप एक महीने में 30-90 फीसदी तक का रिर्टन देने का भी आश्वासन देता है। इस ऐप ने शुरऊ में रिटर्न दिया। लेकिन बाद में जुलाई 2024 में इस ऐप में टेक्निकल गड़बड़ी और लीगल वैलिडिटी का हवाला देकर पेमेंट रोक दी गई।

Continue Reading

Trending