Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

संगीनों के साए में जम्मू से अमरनाथ तीर्थयात्रियों का पहला जत्था कश्मीर रवाना

Published

on

Loading

जम्मू से बुधवार को अमरनाथ यात्रा के लिए 2,995 तीर्थयात्रियों का पहला जत्था कश्मीर के लिए रवाना हुआ। 60 दिनों तक चलने वाली अमरनाथ यात्रा 26 अगस्त को समाप्त होगी।

अमरनाथ यात्रा गुरुवार से शुरू हो रही है और इस दौरान तीर्थयात्रियों की सुरक्षा के लिए कड़े इंतजाम किए गए हैं।

पुलिस ने कहा, कुल 1,091 तीर्थयात्रियों का पहला समूह भगवती नगर यात्रा निवास से तड़के 4.45 बजे निकला। यह बालटाल आधार शिविर की ओर बढ़ रहा है।

वहीं, 1,904 तीर्थयात्रियों का दूसरा समूह सुबह 5.40 बजे रवाना हुआ जो पहलगाम स्थित आधार शिविर की ओर बढ़ रहा है।

राज्यपाल के सलाहकार विजय कुमार और जम्मू एवं कश्मीर के मुख्य सचिव बी.वी.आर सुब्रमण्यम ने यात्री निवास से काफिले की हरी झंडी दिखाई।

जम्मू-कश्मीर में मौजूदा सुरक्षा बलों की ताकत बढ़ाने के लिए अर्धसैनिक बलों की अतिरिक्त 213 कंपनियों को शामिल किया गया है। इस वर्ष की यात्रा के लिए करीब एक सौ हजार सुरक्षाकर्मी तैनात हैं। (इनपुट आईएएनएस)

नेशनल

भारत में चीनी लहसुन की घुसपैठ, सेहत के लिए है काफी खतरनाक

Published

on

By

Loading

लखनऊ। इलाहाबाद हाई कोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार के खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के नामित अधिकारी को शुक्रवार को तलब किया। कोर्ट ने इस दौरान सवाल किया कि प्रतिबंधित ‘चीनी लहसुन’ अब भी बाजार में कैसे उपलब्ध है। कोर्ट की लखनऊ पीठ ने केंद्र के वकील से देश में ऐसी वस्तुओं के प्रवेश को रोकने के लिए मौजूद सटीक व्यवस्था के बारे में भी प्रश्न किया है और यह भी पूछा है कि इसके प्रवेश के स्रोत का पता लगाने के लिए क्या कोई कवायद की गई है?

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने “चीनी लहसुन” की बिक्री पर लगाई रोक

न्यायमूर्ति राजन रॉय और न्यायमूर्ति ओ पी शुक्ला की पीठ ने वकील मोतीलाल यादव द्वारा दायर जनहित याचिका (पीआईएल) पर यह आदेश पारित किया। याचिकाकर्ता ने आरोप लगाया है कि ‘चीनी लहसुन’ के हानिकारक प्रभाव होते हैं जिसकी वजह से देश में इस पर प्रतिबंध है। कोर्ट को बताया गया कि प्रतिबंध के बावजूद, लखनऊ सहित पूरे देश में ऐसा लहसुन आसानी से उपलब्ध है. याचिकाकर्ता ने अदालती कार्यवाही के दौरान न्यायाधीशों के समक्ष लगभग आधा किलो ‘चीनी लहसुन’ के साथ-साथ सामान्य लहसुन भी पेश किया।

लहसुन खरीदते समय इन बातों पर रखे ध्यान

लहसुन खरीदने के वक्त ध्‍यान रखें कि लहसुन की गांठ का साइज छोटा हो, क्‍योंकि देसी लहसुन, चाइनीज गार्लिक के मुकाबले कुछ छोटा दिखता है। जहां देसी लहसुन की कलियां या तुरी बारीक और पतली होती हैं वहीं चाइनीज लहसुन की कलियां खिली हुईं और मोटी आपको नजर आएंगी। दोनों के रंग में भी अंतर होता है। चाइनीज लहसुन क्योंकि कैमिकल्‍स के इस्‍तेमाल से तैयार किया जाता है, इसमें सिंथेटिक प्रोसेस का यूज होता है। यह एकदम सफेद, साफ और चमकदार आपको नजर आएगा। वहीं देसी लहसुन कुछ क्रीम या पीलापन लिए हुए सफेद लहसुन होता है।

Continue Reading

Trending