Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

मोदी सरकार ने जनता को दी नई सौगात, घर बैठे कमा सकते हैं 1 करोड़ रुपए!

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अगर आप भी घर बैठे करोड़पति बनना चाहते हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। मोदी सरकार जल्द ही आपको करोड़पति बना सकती है। आप सोच रहे होंगे कि ऐसा क्या करना है कि मोदी सरकार बिना कुछ किए करोड़पति बना देगी तो आपको बता दें मोदी सरकार की मदद करके आप करोड़पति बन सकते हैं।

मोदी सरकार काले धन और बेनामी संपत्तियों पर रोक लगाने के लिए लगातार काम कर रही है। पिछले दिनों भी सरकार की तरफ से कहा गया था कि बेनामी संपत्ति की जानकारी देने वाले शख्स को इनाम दिया जाएगा। लेकिन अब वित्त मंत्रालय ने बेनामी संपत्तियों पर शिकंजा कसने के लिए एक करोड़ रुपये का इनाम देने की योजना शुरू की है। सरकार ने ‘बेनामी ट्रांजेक्शन इंफारमेंटस रिवार्ड स्कीम, 2018’ शुरू की है.

सरकार की इस योजना के तहत अगर कोई व्यक्ति निर्धारित प्रारूप में ज्वाइंट कमिश्नर या एडिशनल कमिश्नर को बेनामी संपत्ति की जानकारी देता है तो उसे 1 करोड़ रुपए से नवाजा जाएगा। 1 करोड़ रुपए की घन राशि प्राप्त करने के लिए आपको फाइनेंस मिनिस्ट्री के इन्वेस्टिगेशन डायरेक्टोरेट को बेनामी सम्पत्ति की जानकारी देनी होगी। जानकारी सही होने पर सूचना देने वाले को ‘बेनामी ट्रांजेक्शन इंफारमेंटस रिवार्ड स्कीम, 2018’ के तहत एक करोड़ रुपये दिए जाएंगे।

गौरतलब है कि सरकार ने पिछले दिनों ही 1988 के बेनामी एक्ट को संशोधित कर बेनामी ट्रांजेक्शंस एक्ट, 2016 पारित कराया है. अब सरकार ने बेनामी संपत्तियों के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानकारी हासिल करने के लिए लोगों का सहयोग बढ़ाने के लिए यह स्कीम शुरू की है. इस स्कीम का फायदा विदेशी नागरिक भी उठा सकेंगे. इसके तहत बेनामी संपत्ति की जानकारी देने वाले की पहचान को गुप्त रखा जाएगा.

इसके अलावा सरकार ने इनकम टैक्स इंफारमेंटस रिवार्ड स्कीम भी शुरू की है. इसमें इनकम टैक्स चोरी से संबंधित मामले की जानकारी देने पर 50 लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा. इस स्कीम को सरकार ने आईटी एक्ट 1961 के तहत शुरू किया है. इसके अंतर्गत यदि कोई शख्स टैक्स चोरी के मामले में सूचना देता है और इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की जांच में सहयोग देता है तो वह 50 लाख रुपये पाने का हकदार होगा.

नेशनल

महाराष्ट्र सरकार ने गाय को घोषित किया राज्यमाता, जारी किया आदेश

Published

on

Loading

महाराष्ट्र। महाराष्ट्र सरकार ने सोमवार को एक अहम फैसला लिया है। सरकार ने गाय को राज्यमाता घोषित किया है। इस बाबत महाराष्ट्र सरकार ने एक आदेश भी जारी किया है। जारी आदेश में कहा कि शासन ने यह निर्णय लिया है कि गाय का भारतीय संस्कृति में वैदिक काल से महत्व है।

gr-gomata-rajyamata-2.pdf

इसका विशेष महत्व आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति में भी देखा जाता है, जहां गाय के दूध और अन्य उत्पादों का उपयोग स्वास्थ्य लाभ के लिए किया जाता है। इसके अलावा, पंचगव्य उपचार पद्धति में भी गाय के विभिन्न उत्पादों का समावेश होता है, जो अनेक बीमारियों के उपचार में सहायक होते हैं।

क्या है गाय का महत्व?

भारत में गाय को माता का दर्जा दिया जाता है और हिंदू धर्म में उसकी पूजा का विधान है। इसके अलावा उसके दूध, मूत्र और गोबर को पवित्र माना जाता है और इनका बहुतायत में इस्तेमाल भी किया जाता है। गाय का दूध मानव शरीर के लिए काफी लाभकारी है, वहीं गौमूत्र से कई बीमारियों को ठीक करने का दावा किया जाता है।

Continue Reading

Trending