Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

अब राहुल गांधी को हर समय होंगे राफेल के दर्शन, कांग्रेस मुख्यालय के सामने विमान हुआ तैनात

Published

on

Loading

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपनी हर रैली में राफेल डील मुद्दा बड़े जोरशोर से उठाया था। राहुल द्वारा उठाया गया ये मुद्दा लोगों को ज्यादा पसंद नहीं आया और देश की सबसे पुरानी पार्टी 51 सीटें ही पा सकी।

राफेल डील में भ्रष्टाचार का आरोप लगाने वाले राहुल को अब हर रोज राफेल के दर्शन होंगे। दरअसल, 24 अकबर रोड पर स्थित एयर चीफ मार्शल बीएस धनोआ के घर के बाहर राफेल की प्रतिकृति लगाई है।

धनोवा का घर कांग्रेस मुख्यालय के बगल में ही है। फिलहाल ये प्रतिकृति इस समय दिल्ली वालों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया है।

आपको बता दें कि इसी साल सितंबर में राफेल विमान भारत आने वाला है। राफेल के भारत आने पर वायुसेना की ताकत पहले से ज्यादा बढ़ जाएगी। वायुसेना में राफेल के शामिल होने के बाद पाकिस्तान भी आंख उठाकर देखने से पहले कई बार सोचना पड़ेगा।

नेशनल

दिल्ली पुलिस ने HIBOX ऐप घोटाले में एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती को जारी किया नोटिस, करीब 30 हजार लोगों के साथ हुई थी ठगी

Published

on

Loading

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने HIBOX ऐप घोटाले में एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती को नोटिस जारी किया है। रिया ने विज्ञापन के जरिए लोगों को इस ऐप में निवेश करने के लिए मोटिवेट किया। हाइबॉक्स ऐप से जुड़े मामले में 500 करोड़ के घोटले का खुलासा हुआ। दिल्ली पुलिस ने इस फ्रॉड के मास्टरमाइंड सिवाराम को पहले ही गिरफ्तार कर लिया है। जिसने नवंबर 2016 में सवरुल्ला एक्सप्रेस प्राइवेट लिमिटेड नाम की कंपनी शुरू की थी। जिसके बाद फरवरी 2024 में हाइबॉक्स ऐप को लॉन्च किया था। इस ऐप के माध्यम से करीब 30 हजार लोगों के साथ ठगी की गई है। इस घोटले में कई मशहूर सितारे और हाई-प्रोफाइल यूट्यूबर भी शामिल बताए जा रहे हैं।

हाइबॉक्स क्या होता है

हाइबॉक्स ऐप को एक निवेश योजना के तौर पर प्रमोट किया गया है। इस ऐप में साइन अप करके पैसे इन्वेस्ट कराए जाते हैं। इस ऐप के माध्यम से एक से पांच फीसदी तक ब्याज देने का दावा किया जाता है। यह ऐप एक महीने में 30-90 फीसदी तक का रिर्टन देने का भी आश्वासन देता है। इस ऐप ने शुरऊ में रिटर्न दिया। लेकिन बाद में जुलाई 2024 में इस ऐप में टेक्निकल गड़बड़ी और लीगल वैलिडिटी का हवाला देकर पेमेंट रोक दी गई।

Continue Reading

Trending